शादाब खान ने शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड की बराबरी

Updated on 06-11-2022 06:29 PM
बांग्लादेश के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 के एक अहम मुकाबले के दौरान शादाब खान एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के काफी करीब पहुंच गए हैं। शादाब ने इस मैच में दो विकेट लेकर दिग्गज शाहिद अफरीदी के पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में 98 मैचों में 97 विकेट झटके थे, जबकि शादाब खान ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में एक ही ओवर में दो विकेट लेकर शादाब के नाम 97 विकेट हो गए हैं और इसी के साथ वह पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।
शादाब ने 11वें ओवर में सौम्य और कप्तान शाकिब अल-हसन को आउट करके टी20 इंटरनेशनल में 97 विकेट के आंकड़े को छुआ। शादाब के पास इसी वर्ल्ड कप में ये रिकॉर्ड तोड़ने का बड़ा मौका होगा और वह ऑस्ट्रेलिया में इस मेगा इवेंट में पाकिस्तान के लिए सबसे पहले 100 टी20 इंटरनेशनल विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन सकते हैं। उन्हें ये उपलब्धि हासिल करने के लिए सिर्फ तीन विकेट चाहिए। 
मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने शाहीन शाह अफरीदी के 4 विकेट और शादाब खान की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बंगलादेश को टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 मुकाबले में रविवार को 127 रन पर रोक दिया। पाकिस्तान को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिये 20 ओवरों में 128 रन की दरकार है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.