शहबाज ने अध्यक्ष से कोर्ट के फैसले के अनुरूप नेशनल असेंबली का सत्र चलाने को कहा

Updated on 10-04-2022 07:29 PM

इस्लामाबाद   पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने शनिवार को सदन के अध्यक्ष से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सत्र आयोजित कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा विपक्ष कानूनी और संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुएनिर्वाचितप्रधानमंत्री को सत्ता से बेदखल कर देगा।

पाकिस्तान की संसद में उच्चतम न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले के मद्देनजर प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए अहम सत्र शुरू होने से कुछ मिनटों बाद उन्होंने यह बयान दिया। नेशलन असेंबली का सत्र सुबह ठीक साढ़े 10 बजे शुरू हुआ।

अध्यक्ष असद कैसर ने कहा सदन को इमरान सरकार के खिलाफ कथितविदेशी साजिशके बारे में चर्चा करानी चाहिए। हालांकि, उनके इस सुझाव का विपक्षी सदस्यों ने जोरदार विरोध किया। शरीफ (70) ने अध्यक्ष से अदालत के निर्देशों के अनुसार सत्र चलाने का आह्वान किया और कहा कि संसद आज इतिहास लिखने जा रहा है।

उन्होंने ऐलान किया संसद एक निर्वाचित प्रधानमंत्री को संवैधानिक तरीके से हराने जा रहा है। शरीफ ने अध्यक्ष से कहा कि जो बीत गया, उसे छोड़ दिया जाए और कानून तथा संविधान के लिए खड़ा हुआ जाए। उन्होंने अध्यक्ष से अपनी भूमिका निभाने औरइतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अपना नाम दर्ज करानेका आग्रह किया। शरीफ ने कैसर से अनुरोध किया, आपको अपने दिल और दिमाग से तथा पूरे विश्वास के साथ इस मौके का फायदा उठाना चाहिए। निर्वाचित प्रधानमंत्री के हुक्म का पालन नहीं करना चाहिए।

अध्यक्ष ने शरीफ को आश्वस्त किया कि वह कानून और संविधान के अनुसार कार्यवाही का संचालन करेंगे। उन्होंने कहा कि लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस अंतरराष्ट्रीय साजिश की बात की जा रही है, उस पर भी चर्चा होनी चाहिए। कैसर की इस टिप्पणी का विपक्षी सदस्यों ने विरोध किया। इस पर शरीफ ने अध्यक्ष से कहा कि अगर वह सही रास्ते पर नहीं चलते हैं तो वह अदालत के निर्देशों का उल्लंघन करेंगे। उन्होंने सत्र आयोजित किए जाने से संबधित अदालत के निर्देशों को भी पढ़ा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.