विदेशी चंदे पर शाहबाज शरीफ ने पीएम इमरान से मांगा इस्तीफा

Updated on 09-01-2022 09:22 PM

इस्लामाबाद। पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ ने इमरान खान की पार्टी द्वारा लिए गए विदेशी चंदे की जानकारी छिपाने के लिए प्रधानमंत्री से इस्तीफा मांगा है। कुछ दिनों से ये मुद्दा पाकिस्तान के राजनीतिक गलियारों में छाया हुआ है। इसकी वजह दरअसल, वो रिपोर्ट है जो कुछ समय पहले ही चुनाव आयोग को सौंपी गई थी और जिसको हाल ही में जारी किया गया है। इसमें कहा गया हे कि इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने विदेशी चंदा मिलने की बात छिपाई और उन बैंक अकांउट का भी जिक्र नहीं किया जहां से ये मिली है।

  शाहबाज का कहना है कि इमरान खान ने लाखों रुपये की जानकारी छिपाई है। एक व्यक्ति जो गलत साक्ष् पेश करता है, झूठ बोलता है, गलत जानकारी देता है, वो सरकार के किसी भी संवेधानिक पद पर रहने के काबिल नहीं है। उन्होंने अपना ये बयान सोशल मीडिया पर जारी किया है। पीएमएल-एन अध्यक्ष ने ये भी कहा कि देश का संविधान की भी यही मांग है कि इमरान खान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। पाकिस्तान के चुनाव आयोग की रिपोर्ट के सामने आने के बाद इमरान खान द्वारा लिया गया कोई भी फैसला कानूनी और संवैधानिक रूप से सही नहीं हो सकता है।

देश के सभी नेता और पार्टियां जो देश के संविधान में विश्वास रखती हैं उन्हें अब अपनी अहम भूमिका निभानी होगी और इस वैक्यूम को भरना होगा। गौरतलब है कि पाकिस्तान चुनाव आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि इमरान खान ने उनकी पार्टी को मिले विदेशी चंदे की बात छिपाई। ये चंदा कोई हजारों या लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में था। इसीपी की रिपोर्ट में कहा गया है कि पीटीआई को 1.64 बिलियन रुपये की फंडिंग हुई। इसमें ये भी कहा गया है कि पीटीआई ने 310 मिलियन रुपये की जानकारी चुनाव आयोग से छिपाई। वर्ष 2019 में बनी एक कमेटी ने पीटीआई को मिली फंडिंग का आडिट किया था। इस पार्टी का गठन करने वाले अखबर बाबर ने ये आरोप लगाया था कि पार्टी को गलत तरीके से लाखों रुपये का चंदा हासिल हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.