शहबाज शरीफ बोले- इमरान ने पाक का निकाल दिया दिवाला, आर्थिक हालात सुधरने बढ़ाए पेट्रोल के दाम

Updated on 28-05-2022 08:13 PM

इस्लामाबाद। आर्थिक रूप से बेहाल पाकिस्तान में आम जनता पर महंगाई की मार के साथ पेट्रोल के दामों में भारी मुल्य वृद्धि की दोहरी मार पड़ रही है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को पेट्रोल के बढ़ते दामों से जनता को राहत देने के लिए एक रिलीफ पैकेज का ऐलान किया है। शहबाज शरीफ ने 28 हजार पाकिस्तानी रुपए करीब 10 हजार करोड़ भारतीय रुपए का राहत पैकेज लॉन्च किया। शहबाज शरीफ ने इस दौरान कहा कि ये राहत पैकेज गरीबों पर पेट्रोल और डीजल के दाम से होने वाले बोझ को कम करेगा।

बता दें कि एक दिन पहले ही शहबाज शरीफ ने पेट्रोल के दामों से सब्सिडी हटा कर उसमें 30 रुपए की बढ़ोतरी की है। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 179.85 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई। डीजल की कीमत 174.15 रुपये प्रति लीटर, और केरोसीन की कीमत 155.95 रुपये तक पहुंच गई।

राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में उन्होंने कहा कि पूर्व की इमरान खान सरकार के कारण उन्हें सख्त कदम उठाने पड़े हैं। उन्होंने कहा कि भारी मन से सरकार को तेल के दाम बढ़ाने पड़े हैं। उन्होंने कहा कि 1.4 करोड़ गरीब परिवारों को 2000 रुपए प्रति परिवार दिया जाएगा। इससे 8.5 करोड़ लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि ये बेनजीर आय सहायता कार्यक्रम के तहत दी जा रही आर्थिक मदद के अतिरिक्त है। अगले बजट में इस राहत पैकेज को जोड़ा जाएगा।


उन्होंने आगे कहा कि यूटिलिटी स्टोर्स को निर्देश दिया गया है कि 10 किलो बोरी आटे की कीमत को 400 रुपए निर्धारित की जाए। शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान को दिवालिया होने से बचाने के लिए तेल के दाम बढ़ाना जरूरी था। शहबाज शरीफ ने कहा कि, 'पिछली सरकार ने जानबूझ कर तथ्यों को छुपाया है। मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि आईएमएफ के साथ आपने सौदा किया है, कि हमने। उनी कड़ी शर्तों को आपने माना है। आपने देश को संकट में डाला है।' इमरान खान की पार्टी पीटीआई की तरफ से तेल के दामों पर सब्सिडी देने को उन्होंने आने वाली सरकार के लिए जाल करार दिया।

 उन्होंने कहा, 'दुनिया भर में पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही हैं, लेकिन इमरान सरकार ने उस पर सब्सिडी दी ये जानते हुए भी कि हमारा राजकोष इसका बोझ नहीं उठा सकता।' उन्होंने आगे कि कि मैंने चार साल पहले अर्थव्यवस्था का चार्टर प्रस्तावित किया था, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया। अगर उसे मान लिया जाता तो कोई भी सरकार अर्थव्यवस्था का इस्तेमाल राजनीति के लिए नहीं कर पाती।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.