पीएम मोदी को खत लिखकर अपने ही देश में घिरे शहबाज शरीफ

Updated on 18-04-2022 09:34 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पीएम मोदी को पत्र लिखकर अपने देश में ही फंसते दिख रहे हैं। पीएम मोदी को लिखे पत्र में शहबाज शरीफ ने लिखा कि दोनों देशों की शांति और विकास के लिए जम्मू-कश्मीर और अन्य विवादित मुद्दों का समाधान होना चाहिए।

पत्र के लहजे को लेकर पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक और भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चुके अब्दुल बासित ने शहबाज शरीफ पर निशाना साधकर कहा है कि ये बहुत कमजोर प्रतिक्रिया है। दरअसल, शाहबाज शरीफ ने ये पत्र रविवार को पीएम मोदी के बधाई के जवाब में लिखा। पीएम मोदी ने शहबाज शरीफ के प्रधानमंत्री बनने पर ट्विटर के जरिए बधाई दी थी।

शरीफ के मोदी को लिखे पत्र पर निशाना साधकर अब्दुल बासित ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह एक कमजोर प्रतिक्रिया है। कश्मीर कोई मुद्दा नहीं बल्कि विवाद है। पीएम मोदी ने अपने बधाई संदेश में आतंकवाद का जिक्र किया था लेकिन कश्मीर में भारत के राज्य पोषित आतंकवाद का क्या?

और कमांडर कुलभूषण जाधव का क्या? पाकिस्तान को इस तरह क्षमा-याचना की जरूरत नहीं। बासित के ट्वीट के जवाब में यूजर ने पूछा कि, तब फिर क्या पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को अपनी पहली ही बातचीत में भारत के साथ युद्ध को घोषणा कर देना चाहिए थी? जवाब में अब्दुल बासित ने कहा, मेरे कहने का मतलब बस ये था कि भारत को और बेहतर ढंग से जवाब दिया जा सकता था।

एक अन्य यूजर ने पीएम मोदी की बधाई संदेश ट्वीट करते हुए लिखा, 'असल बात तब यही है। भारतीय प्रधानमंत्री का बधाई संदेश स्पष्ट रूप से पाकिस्तान के प्रति उनकी सरकार की मंशा को दर्शाता है, लेकिन हमारी सरकार हमेशा क्षमाप्रार्थी रही है। दूसरे यूजर ने लिखा,तब आप इस सरकार से उम्मीद क्या करते हैं?

ये लुटेरे हैं और आप इनसे कूटनीति की उम्मीद रखते हैं। ये लोग किसी भी कीमत पर मोदी और अमेरिका को खुश रखने वाले हैं। आप इमरान खान की आलोचना किया करते थे,लेकिन अब आप शहबाज से उम्मीदें रखकर अपना वक्त बर्बाद कर रहे हैं। यूजर ने लिखा, 'पाकिस्तान का पहला औपचारिक समर्पण- एक बहुत ही कमजोर प्रतिक्रिया।

ये प्रतिक्रिया केवल कश्मीर के मुद्दे को कमजोर करती है,बल्कि भारत के 5 अगस्त के एकतरफा कदम के बाद पाक के अथक प्रयासों पर भी पानी फेर देती है।इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि इस तरह की प्रतिक्रिया शरीफ परिवार की तरफ से रही है, बेहद दुख की बात है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.