
मुंबई : अपने ओटीटी शो की सफलता से नई ऊँचाई हासिल करने वाले शाहिद कपूर इन दिनों अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। मल्टी टेलेंटेड कहलाने वाले खिलखिलाते शाहिद ने स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म khiladi.com ( खिलाड़ी डॉट कॉम ) के कैंपेन शूट के लिए जैसे ही स्टूडियो में कदम रखा, माहौल ही बदल गया। इसकी पहली रील उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर लाइव हो चुकी है।
जिसमें वे एक एम्प्लॉई हैं और ऑफिस में अपने बॉस से बात कर रहे हैं। इसमें बॉस, एम्प्लॉई के बीच कॉमिक कन्वर्सेशन दिखाई गई है। सबसे खास बात यह है कि उनके बॉस बोनस परसेंटेज देने का ऑफर लगातार बढ़ाते हैं जबकि शाहिद कूल अंदाज में टेबल पर पैर रखकर रिफ्यूज करते दिखाई देते हैं। आखिरी में फाइनल अमाउंट के लिए राजी होने के बाद शाहिद कहते हैं “क्योंकि खिलाड़ी अपना भाव जानता है”।