'फर्जी 2' के लिए शाहिद कपूर को मिल रही करियर की सबसे ज्यादा फीस, जानिए कब शुरू होगी वेब सीरीज की शूटिंग

Updated on 10-05-2025 02:07 PM
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'फर्जी' के सीक्वल की शूटिंग शुरू होने से जुड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसके कमबैक की पूरी तैयारी हो गई है। साथ ही इस बार एक्टर को इसके लिए मोटी रकम भी मिल रही है। 2023 में अमेजन प्राइम वीडियो के साथ उन्होंने अपना ओटीटी डेब्यू किया था। और अब फिर से वह उसी अवतार में दिखाई देंगे। इसका डायरेक्शन राज और डीके ने किया है।

'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद कपूर को दूसरे सीजन यानी 'फर्जी 2' के लिए करीब 45 करोड़ रुपये बतौर फीस दिया जा रहा है। और ये उनके करियर की अब तक की सबसे ज्यादा फीस है। सोर्सेज के हवाले से बताया गया है कि शाहिद आमतौर पर प्रति फिल्म 25 से 30 करोड़ रुपये लेते हैं, लेकिन डिजिटल प्रोजेक्ट के लिए वो अलग फीस स्ट्रक्चर पर बातचीत करते हैं।

शाहिद कपूर की 'फर्जी 2' की शूटिंग कब होगी शुरू?

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि 'फर्जी 2' इसी साल दिसंबर, 2025 तक में ये फ्लोर पर आ जाएगी। डायरेक्टर राज और डीके फिलहाल 'रक्त ब्रह्मांड' की शूटिंग में बिजी हैं। और वह अपने सभी कमिटमेंट्स को पूरा करने के बाद सीक्वल के लिए प्री-प्रोडक्शन शुरू करेंगे। सोर्सेज ने ये भी बताया है कि इस वेब सीरीज के लिए शाहिद कपूर के साथ कोर प्लॉटलाइन पर बात हो चुकी है।

'फर्जी 2' कब होगी रिलीज?

सीरीज के दूसरे सीजन में विजय सेतुपति और के के मेनन के बीच तकरार देखने को मिलेगी। रिलीज डेट की बात करें तो वह 2026 का दावा कर रहे हैं। इस सीरीज में राशि खन्ना, भुवन अरोड़ा और काव्या थापर भी अहम भूमिका में थे। फिलहाल शाहिद कपूर अभी विशाल भारद्वाज की डायरेक्टेड एक गैंगस्टर एक्शन फिल्म 'अर्जुन उस्तारा' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं और यह 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.