कानूनी पचड़ों को निकलकर रिलीज हुई शाहिद की जर्सी, मीरा ने पति की तारीफ में लिखा स्पेशल पोस्ट

Updated on 24-04-2022 06:11 PM

मुंबई बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर काफी समय से अपनी फिल्म जर्सी की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। फिल्म को पहले कोविड-19 की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा इसके बाद उनकी फिल्म कानूनी पचड़ों में भी फंस गई थी। अब क्रिकेट पर बेस्ड शाहिद कपूर की जर्सी रिलीज हो गई है जिसका दर्शकों को काफी समय से इंतजार था।

फिल्म की रिलीज के साथ वाइफ मीरा कपूर ने शाहिद चियर किया है और उनकी तारीफ की है। शाहिद ने इसपर रिएक्ट भी किया है। 22 अप्रैल को फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस मौके पर मीरा ने अपने हसबेंड की मूवी का पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया। मीरा कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए शाहिद को चीयर किया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर शाहिद की एक फोटो शेयर की और लिखा- आप मैजिक हैं। इस टेस्ट के अंत तक का सफर काफी लंबा रहा है। हर एक इनिंग एक नया ट्विस्ट लेकर आई। मगर आपने सभी का सामना पूरे उत्साह से किया।

शाहिद की नजर जब मीरा की इस पोस्ट पर पड़ी तो उन्होंने भी इसपर रिएक्ट किया। इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने मीरा का ये पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में लिखा- 'तुम हर समय मेरी विंगमैन हो और मैं भी हर समय तुम्हारा विंगमैन हूं मेरी लव। बता दें कि दोनों का यह प्यार सोशल मीडिया पर हमेशा नजर आता है। दोनों एक-दूसरे की रिस्पेक्ट करते हैं और काम से ब्रेक लेकर दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा समय भी बिताते हैं।

जर्सी मूवी की बात करें तो ये फिल्म पहले 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कानूनी पचड़ों की वजह से इसे रिलीज होने में थोड़ा वक्त लगा और फाइनली फिल्म को 22 अप्रैल को रिलीज किया गया। फिल्म एक स्ट्रगलिंग क्रिकेटर की कहानी है यह और इसी टाइटल से आई एक तेलुगू फिल्म का रीमेक है। फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया है। इसमें शाहिद के अपोजिट मृणाल ठाकुर नजर आई हैं। फिल्म में पंकज कपूर अहम रोल में हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.