सिद्धार्थ के गम से बाहर नहीं ‎निकली शहनाज गिल

Updated on 19-09-2021 07:16 PM

मुंबई छोटे परदे के फेमस एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला  के निधन के बाद शहनाज गिल अभी भी इस गम से खुद को निकाल नहीं पा रही हैं। शहनाज के पिता संतोख सिंह गिल से भी बेटी की ये हालत देखी नहीं जा रही हैं। इसलिए अपनी बेटी के लिए उन्होंने एक बड़ा कदम उठाते हुए, एक फैसला लिया, जिससे उनकी बेटी के चेहरे पर मुस्कान सके। शहनाज गिल  का दुखद हाल देख पिता संतोख सिंह गिल ने बेटी की चेहरे पर मुस्कान लाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने अपने हाथ पर बेटी के नाम का टैटू बनवाया है। उनके टैटू की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि इस टैटू में प्रार्थना के लिए दोनों एक जोड़े और साथ साथ गुलाब भी बना है। वहीं, बीच में शहनाज गिल का नाम लिखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दुखद समय से शहनाज को बाहर निकालने के लिए सिद्धार्थ की मां उनका पूरा ध्यान रख रही हैं। दरअसल, ऐसी खबरें हैं कि शहनाज किसी से बात कर रही हैं, वह अकेले गुमसुम रहती हैं।

 इस दौरान सिद्धार्थ की मां उनका ध्यान रख रही हैं और उन्हें एक पल के लिए भी नहीं छोड़ रही हैं। क्योंकि सिद्धार्थ का परिवार ये नहीं चाहता कि शहनाज इस गम के साथ अपना जीवन बिताएं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रीता, शहनाज को काम पर वापस जाने के लिए मोटिवेट कर रही हैं। वह उन्हें दोस्तों से मिलने के लिए बोल रही हैं ताकि वह अपने दुख को भूल कर काम पर फोकस करें। बता देंकि सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार के दौरान शहनाज की जो तस्वीरें सामने आईं, वो लोगों से भुलाए नहीं भूली जा रही हैं। सिद्धार्थ से बहुत प्यार करने वालीं शहनाज गिल खुद को अब अकेला महसूस कर रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
'धुरंधर 2' में मेजर इकबाल के रोल से छाए एक्टर अर्जुन रामपाल ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल और दर्दनाक दौर के बारे में बात की है।…
 09 June 2026
'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के किरदार को ऑब्जेक्टिफाई किए जाने और उत्तेजक कैमरा एंगल दिखाने पर जहां मेकर्स की खूब आलोचना हो रही है। फिल्म के कई सीन्स में जान्हवी…
 09 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता के बॉस का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने हाल ही में असित कुमार मोदी के साथ अपने रिश्ते के…
 09 June 2026
मशहूर हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा का हाल ही निधन हो गया। उनके सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, पर उन्होंने दम…
 09 June 2026
फेमस फिल्म, टीवी एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर मंजरी फडणीस का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है, जिसमें वो फूट-फूट कर रोती-बिलखती दिख रही हैं। वीडियो ऐसा है जिसे…
 09 June 2026
'बॉर्डर 2' से धमाका करने के बाद सनी देओल अब नई फिल्म 'बंटवारा 1947' के साथ तैयार हैं। इसका मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है और साथ ही रिलीज…
 08 June 2026
ऑस्कर अवॉर्ड विनर म्यूजिशियन एआर. रहमान ने रविवार को पंजाब में अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहली बार लाइव परफॉर्मेंस देकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को म्यूजिक के जरिए सलामी…
 08 June 2026
कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आने वाली हैं, ने नर्सों की यूनिफॉर्म को लेकर अपनी राय खुलकर रखी है। उनका मानना है कि आज भी…
 08 June 2026
हरियाणवी रागनी, लोक गीतों और संगीत की दुनिया को बड़ा झटका लगा है। हरियाणवी रागनी मंच का पर्याय बन चुके पेप्‍सी शर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं। महज 38…
Advt.