शहनाज गिल ने ठुमके लगाकर लूटी महफिल

Updated on 24-06-2022 06:36 PM

मुंबई बिग बॉस 13’ फेम शहनाज गिल ने ठुमके लगाकर महफिल लूट ली। शहनाज दुल्हन बनकर स्टेज पर आई तो लोगों ने दिल थाम लिया। इसका एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में शहनाज गिल ब्राइडल अवतार में रैम्प वॉक करते हुए ठुमके लगाती हुई देखी जा सकती हैं। इस दौरान वह बलां की खूबसूरत लगीं। इस वीडियो को खुद शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे देखकर उनके चाहने वाले खुश हो गए हैं।


आपको बता दें कि शहनाज ने अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले फैशन की दुनिया में भी डेब्यू किया। उन्होंने अहमदाबाद में एक फैशन शो में दिल्ली के फेमस फैशन डिजाइनर समंत चौहान के लिए रैम्प वॉक किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में अपने डेब्यू के बारे में डिटेल्स में जानकारी देते हुए फैशन इवेंट के ऑर्गेनाइजर ,डिजानर्स सहित इससे जुड़े अन्य टीम को धन्यवाद कहा है।वह वीडियो शेयर को करते हुए कैप्शन में लिखती हैं- ”डेब्यू वॉक बहुत शानदार हुआ। सुपर टैलेंटिड डिजाइनर समंत चौहान के लिए वॉक किया। अहमदाबाद के लोगों इसे एक्स्ट्रा स्पेशल बनाने के लिए धन्यवाद।फैंस को शहनाज का ये अंदाज काफी पसंद रहा है।


वहीं उनके के वीडियो पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर उनके लुक की जमकर ताऱीफें कर रहे हैं।अब वीडियो में शहनाज के लुक की बात करें तो आप वीडियो में देख सकते हैं कि खूबसूरत लाल जोड़े के साथ माथे पर बिंदी लगाए शहनाज कितनी प्यारी लग रही हैं। लाल सुर्ख लहंगे में एकदम दुल्हन जैसी दिख रही शहनाज बेहद प्यारी लग रही हैं। हैवी गोल्डन ज्वैलरी वह बेहद शानदार दिख रही है। वीडियो में शहनाज ने शानदार तरीके से एंट्री करती हुई देखी जा सकती हैं। वीडियो में वह पहले दुल्हन बनकर स्टेज पर उतरती हैं। इसके बाद थोड़ा शर्माती हैं। आगे वीडियो में वह डिजाइनर के साथ री-एंट्री करती हैं और इस दौरान उनका रूप काफी अलग ही हो जाता है। वह रैम्प वॉक करते हुए स्टेज पर डिजाइनर का हाथ चूमते हुए डांस करने लगती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.