शहनाज गिल की वापसी- 7 अक्टूबर से 'हौंसला रख' के लिए गाना शूट करेंगी

Updated on 05-10-2021 08:04 PM

शहनाज गिल की पंजाबी फिल्म हौंसला रख के मेकर्स दिलजीत दोसांझ के साथ एक प्रमोशनल सॉन्ग की शूटिंग के लिए उनका इंतजार कर रहे थे। शहनाज, सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद पब्लिकली नजर नहीं आई हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ का 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। शहनाज ने तब से खुद को बाहरी दुनिया से अलग कर लिया है।

इससे उनकी पंजाबी फिल्म के निर्माता सोच रहे थे कि क्या वह गाने की शूटिंग करेंगी। पहले यह शूटिंग 15 सितंबर को होनी थी, लेकिन शेड्यूल को स्थगित कर दिया, क्योंकि शहनाज़ सेट पर रिपोर्ट करने की हालत में नहीं थीं। उन्होंने हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर का प्रमोशन भी नहीं किया। हालांकि मेकर्स शहनाज को गाने की शूटिंग के लिए मनाने में कामयाब रहे। अब वे 7 अक्टूबर को यूनिट के साथ शूटिंग करेंगे। दिलजीत थिंड के मुताबिक यह गाना उनके वीजा के आधार पर या तो यूके या भारत में शूट होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.