शहनाज ने खुद गाना गाकर सिद्धार्थ को ‎दिया ट्रिब्यूट

Updated on 02-11-2021 09:39 PM

मुंबई टीवी के पापुलर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला  के दुनिया के अलविदा कहने के करीब 2 महीने के बाद शहनाज गिल ने खुद गाना गाकर सिड को ट्रिब्यूट दिया है। वीडियो को रिलीज हुए अभी दो दिन ही हुए हैं कि 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज गाने को मिल चुके हैं, जहां लोगों ने शहनाज के वीडियो को खूब प्यार दिया वही वह ट्रोल्स के निशाने पर भी गईं। लोगों के लगातार कमेंट्स के बाद अब शहनाज के समर्थन में एक्टर अली गोनी गए हैं।

अली गोनी और सिद्धार्थ शुक्ला अच्छे दोस्त थे। अली सिद्धार्थ को अपना बड़ा भाई मानते थे। शहनाज गिल का हाल सिद्धार्थ के जाने के बाद कैसा हाल है, ये अली अच्छे से जानते हैं। इसलिए लोगों का सना के लिए बुरा भला कहना उन्हें बिलकुल पसंद नहीं रहा है। अली गोनी ने एक यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए शहनाज का समर्थन किया है।

एक यूजर ने लिखा था, ‘यहां हम अभी भी शोक मना रहे हैं और जो लोग उसके करीबी होने का दावा करते हैं। वह श्रद्धांजलि के नाम पर भावनाओं को बेच रहे हैं। किसी की मौत पर रील बनाने को कहना, व्यूज और लाइक्स गिनना और कितना नीचे गिरेंगे? सिद्धार्थ शुक्ला का इस्तेमाल बंद करो।अली ने इस ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा- ‘रुक जाओ।। सीरियसली।अली के इस ट्वीट को देख कुछ लोगों ने सोचा कि वह भी शहनाज का ट्रोल कर रहे हैं।

लेकिन उन्होंने एक ट्वीट किया और लिखा- ‘मुझे लगता है मेरे आखिरी ट्वीट में कोई गलतफहमी हो गई है। सबसे पहले शहनाज को पूरा हक है ट्रिब्यूट देने का। मुझे ये गाना बेहद पसंद आया है। दूसरी बात कि ट्वीट उन लोगों के लिए था, जो सिड के नाम को घसीटते हैं।शहनाज ने खुद गाना गाकर जो ट्रिब्यूट दिया है। वो लोगों को पंसद रहा है। वीडियो में शहनाज और सिद्धार्थ के बीच के यादगार पलों को समेटा गया है।

इस गाने के बोल इसने सुंदर हैं कि ये आपको गाने की आखिरी लाइन तक बांधे रखेगा। सिद्धार्थ को अपने गाने से श्रद्धांजलि देकर शहनाज ने ये साबित कर दिया कि उनके दिलो-दिमाग में अभी भी सिद्धार्थ बसे हैं और वह हर पल उनकी याद में पागल हो रही हैं। मालूम हो कि  शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपनी फिलिंग्स को कभी नहीं छुपाया। हर मंच पर उन्होंने खुलकर इस बात को स्वीकार किया कि उन्हें सिद्धार्थ बेहद पसंद है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद गम में डूबी शहनाज गिल ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली। एक्टर के अंतिम संस्कार की जो तस्वीरें सामने आईं वो आंखे नम करने वाली थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.