शाहरुख ने अपने टैलेंट के साथ न्याय नहीं किया

Updated on 10-11-2021 09:43 PM

मुंबई।  फिल्मों के मशहूर प्रड्यूसर, डायरेक्टर और ऐक्टर महेश मांजरेकर ने एक इंटरव्यू में कहा है कि शाहरुख खान ने अभी तक अपने टैलेंट के साथ न्याय नहीं किया है। उन्होंने कहा कि शाहरुख जैसे किरदार निभा सकते हैं वैसे अभी तक उन्होंने नहीं निभाए हैं। महेश ने इस दौरान शाहरुख की तुलना रणबीर कपूर और रणवीर सिंह से भी कर दी।

 एक इंटरव्य में अपने फेवरिट ऐक्टर के बारे में बात करते हुए कहा, 'मेरे ऑल टाइम फेवरिट ऐक्टर रणबीर कपूर हैं क्योंकि वह बेहतरीन कलाकार हैं। मैं सलमान का नाम इसलिए नहीं लूंगा क्योंकि मैं उन्हें अपने भाई की तरह मानता हं। मैं उनके लिए ईमानदार रहना चाहता हूं। एक ऐक्टर जिसने अपने टैलेंट के साथ न्याय नहीं किया है वह शाहरुख खान हैं। समस्या यह है कि वह अपने खोल से बाहर नहीं आना चाहते हैं।

वह केवल अपने कम्फर्ट जोन में रहना चाहते हैं और उन्हें लगता है कि उनकी लवर बॉय वाली फिल्में ही चलती हैं।'इस बारे में आगे बात करते हुए महेश ने कहा, 'आज लोग कहेंगे कि शाहरुख की चलती हैं तो मैं कहूंगा नहीं ऐसा नहीं है। शाहरुख वही किरदार कर रहे हैं जिन्हें रणवीर सिंह या रणबीर कपूर कर रहे हैं। तो लोग शाहरुख की फिल्में क्यों देखेंगे भला?

लोग शाहरुख को ऐसे किरदार में देखना चाहते हैं जिसे देख वह कहें- यह रोल शाहरुख का था। एज भी सही है सब सही है। कहीं कहीं मुझे लगता है कि उन्हें कुछ अलग करना चाहिए और वह इसमें अच्छा करेंगे। वह बेहतरीन ऐक्टर हैं। रणवीर सिंह भी अच्छे ऐक्टर हैं मगर जिस ऐक्टर में काफी आगे जाने की संभावना है वह है आयुष शर्मा।'  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.