बेटे आर्यन का हालचाल जानने आर्थर रोड जेल पहुंचे शाहरूख खान

Updated on 21-10-2021 11:44 PM

मुंबई मुंबई समुद्र तट पर क्रूज रेप पार्टी (ड्रग्स) केस में बेटे की जमानत अर्जी खारिज होने के बाद बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान आर्यन खान से भेंट करने मुंबई की ऑर्थर रोड जेल पहुंचे हैं। यह पहली बार है जब शाहरूख अपने बेटे से मिलने के लिए जेल पहुंचे। शाहरूख की आर्यन खान से यह मुलाकात करीब 19 मिनट की रही। मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका सेशंस कोर्ट से खारिज हो चुकी हैं।


शाहरूख खान अपने बेटे आर्यन को लेकर पिछले कई दिनों से परेशान हैं। करीब 21 दिनों से अपने बेटे से दूर रह रहे शाहरूख खान के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया और आज वह खुद को रोक नहीं सके। करीब 19 मिनट शाहरूख ने जेल के अंदर बिताया और फिर वह वहा से निकल गए। शाहरूख खान आज गुरुवार सुबह-सुबह बेटे आर्यन का हाल जानने के लिए आर्थर रोड जेल पहुंचे हैं।

इससे पहले शाहरूख ने आर्यन से फोन पर बातचीत की थी और वीडियो कॉल पर उन्हें जेल में अपने परिवार वालों से बात कराया था। यह पहली बार है जब शाहरूख खुद बेटे का हाल जानने के लिए जेल पहुंच गए हैं। ड्रग्स केस में 20 अक्टूबर को सेशंस कोर्ट की सुनवाई के दौरान सबको उम्मीद थी कि आर्यन का जमानत मिल जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। शाहरूख खान का वीडियो सामने आया है, जहां जेल के बाहर मीडिया की भीड़ भी नजर रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जेल के सूत्रों ने बताया कि अपनी जमानत रद्द होने की खबर सुनकर आर्यन खान काफी परेशान हो गए थे। बताया गया है कि इस खबर से दुखी आर्यन बैरक के एक कोने में जाकर वह चुपचाप बैठ गए और वह किसी से कोई बातचीत नहीं कर रहे थे।


मालूम हो कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कस्टडी से निकलने के बाद आर्यन खान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। आर्यन को मुंबई के आर्थर रोड जेल में रखा गया है, जहां पहले 5 दिनों तक वह क्वॉरंटीन रहे और उन्हें क्रूज से गिरफ्तार अन्य साथियों के साथ अलग रखा गया था। क्वॉरंटीन खत्म होने के बाद और कोविड रिपोर्ट आने के बाद आर्यन खान समेत अन्य कैदियों को नॉर्मल बैरक में भेज दिया गया।

आर्यन खान को जमानत नहीं देने के पीछे जो वजहें बताई गई हैं उनमें से एक सबूतों के साथ छेड़छाड़ की बात भी शामिल है। कोर्ट ऑर्डर कॉपी में उनके वॉट्सऐप चैट्स का भी जिक्र किया गया है जिसमें आर्यन के रेग्युलर तौर पर ड्रग् लेने की बात कही गई है। अपने आदेश में कोर्ट ने यह भी माना है कि जमानत पर रिहा होने के बाद आर्यन ड्रग् नहीं लेंगे यह नहीं कहा जा सकता है।

यहां इस बात की भी जिक्र किया गया है कि आर्यन के पास से ड्रग् भले नहीं मिला हो, लेकिन उन्हें पता था कि उनके साथी के पास ड्रग् है। ड्रग् केस में सेशंस कोर्ट से ऑर्डर की कॉपी मिलते ही आर्यन के वकीलों ने बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत याचिका खारिज होने के विरोध में अपील दायर कर दी है। बताया जाता है कि हाई कोर्ट में जस्िस नितिन साम्ब्रे की बेंच के सामने इस मामले को गुरुवार को सुनवाई के लिए रखा जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.