सशर्त शूटिंग काम पर लौटने को तैयार हैं शाहरुख खान

Updated on 18-11-2021 07:13 PM

मुंबई। बॉलिवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस में फंसने के बाद सारे काम रुके हुए हैं। शाहरुख ने अपनी सभी फिल्मों की शूटिंग तभी से रोक दी है। अब 29 अक्टूबर को आर्यन के जमानत पर रिहा होने के बाद शाहरुख एक बार फिर अपनी फिल्मों की शूटिंग पर लौट रहे हैं मगर इसके लिए उन्होंने अपनी कुछ शर्तें रखी हैं। जब इन शर्तों को मेकर्स मान लेंगे तभी शाहरुख दोबारा शूटिंग शूरू करेंगे।

एक मीडिया  रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान ने फिल्ममेकर्स से कहा कि उनके इंडिया से होने वाले शेड्यूल छोटे रखे जाएं। यानी शाहरुख को ज्यादा समय तक विदेश में नहीं रुकना पड़े और वह हर हफ्ते-दो हफ्ते में कुछ दिनों के लिए अपने घर पर सकें। शाहरुख ने मेकर्स से यह भी रिक्वेस्ट की है कि शूटिंग का प्लान इस तरह बनाया जाए कि जितने दिन शाहरुख उनके साथ नहीं रहते हैं तब तक दूसरे कलाकारों के हिस्सों को शूट कर लिया जाए ताकि फिल्म की शूटिंग में किसी भी तरह की देरी हो।

  इससे पहले यह भी खबर आई थी कि शूटिंग पर रवाना होने से पहले शाहरुख एक नए बॉडीगार्ड की तलाश में हैं। शाहरुख के पर्सनल बॉडीगार्ड रवि सिंह अभी आर्यन के साथ ही रहेंगे और ऐसे में वह अपने लिए एक नए बॉडीगार्ड की तलाश में हैं। हालांकि अभी तक किसी नए बॉडीगार्ड को हायर करने की कोई कन्फर्म खबर सामने नहीं आई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर छापेमारी के बाद आर्यन खान के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को गिरफ्तार किया था। बाद में इन तीनों को हाई कोर्ट के आदेश के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया था। वर्क फ्रंट पर शाहरुख पिछली बार कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। अब वह अपनी अगली फिल्म 'पठान' शूटिंग कर रहे हैं।

 सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा शाहरुख साउथ के डायरेक्टर एटली की एक फिल्म में भी काम कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.