शाकिब अल हसन सांसद बने बांलादेशी संसदीय चुनाव में मगुरा के पश्चिम शहर से डेढ़ लाख वोटों से चुनाव जीता

Updated on 08-01-2024 01:42 PM

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान शाकिब अल हसन बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में जीत हासिल की है। शाकिब ने बांग्लादेश की मौजूदा प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग से मगुरा के पश्चिम शहर से चुनावी मैदान में थे। उन्होंने करीब डेढ़ लाख वोटो से जीत मिली है।

फैंस को थप्पड़ मारने का वीडियो भी हुआ वायरल
चुनाव के दौरान फैंस को थप्पड़ मारने का भी वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इलेक्शन कैंपेन के दौरान वह काफी लोगों से घिरे हुए हैं. इसी दौरान एक शख्स उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है, तभी शाकिब उसे थप्पड़ मारते हुए एक साइड कर देते हैं। बांग्लादेश के एक स्थानीय चैनल के अनुसार यह वीडियो 3 जनवरी का है, जब शाकिब प्रधानमंत्री शेख हसीना से मिलने के लिए अवामी लीग पार्टी की फरीदपुर में हुई रैली में भी भाग लेने गए थे।

वर्ल्ड कप में नहीं कर पाए थे बेहतर प्रदर्शन
शाकिब ने आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान श्रीलंका के खिलाफ खेला था। उनकी कप्तानी में बांग्लादेश पॉइंट टेबल में आठवे स्थान पर थी और ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। शाकिब ने 7 मैचों में 186 रन बनाने के साथ ही 7 विकेट लिए थे। इस दौरान केवल एक अर्धशतक बनाया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.