शाकिब अपने रुख से पलटे , राष्ट्रीय टीम से खेलने तैयार हुए

Updated on 13-03-2022 08:19 PM

ढाका बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने अपने पहले वाले फैसले से पलटते हुए कहा है कि वह इस साल तीनों प्रारूपों टेस्ट, एकदिवसीय ओर टी-20 में राष्ट्रीय टीम से खेलने के लिए तैयार है। इससे पहले शाकिब ने दक्षिण अफ्रीका दौरे से इंकार करते हुए

कहा कि उन्हें मानसिक और शारीरिक रुप से तरोताजा होने के लिएब्रेक की जरुरत है। वहीं बोर्ड अध्यक्ष नजमुल हसन से बातचीत के बाद शाकिब के रुख में बदलाव आया है। शाकिब ने कहा है कि मैं तीनों प्रारूपों में उपलब्ध रहूंगा और बोर्ड तय करेगा कि मुझे कब आराम देना है। मैं दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए उपलब्ध हूं।

अब मैं मानसिक रूप से बेहतर स्थिति में हूं। दक्षिण अफ्रीका जाने के बाद मैं बेहतर हो सकता हूं। कभी-कभी ऐसा होता है जब आप बेहतर माहौल में जाते हैं तो आप अच्छा महसूस करते हैं। नजमुल ने स्पष्ट किया कि दौरे में शामिल होना इस बात की गारंटी नहीं है कि शाकिब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पूरी श्रृंखला के लिए उपलब्ध होंगे।

बोर्ड अध्यक्ष ने यह भी कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि शाकिब को आराम भी मिले। नजमुल ने कहा कि पहले हमने उन्हें छुट्टी दे दी थी क्योंकि उन्होंने कहा था कि वह बेहतर मानसिक स्थिति में नहीं हैं और यह किसी के साथ भी हो सकता है। वहीं आज लंबी बातचीत के बाद शाकिब ने कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका सीरीज समेत सभी प्रारूपों में खेलने के लिए तैयार हैं। इससे पहले मैंने उन्हें आराम करने और शांत दिमाग से सोचने के लिए कहा था। वह आज बोर्ड कार्यालय आए और कहा कि वह खेलना चाहते हैं। हम सभी को उनका समर्थन करना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.