शादी से पहले बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक हुईं शमा सिकंदर

Updated on 15-03-2022 05:42 PM


-प्री-वेडिंग फोटोशूट में किस करता नजर आया कपल
नई दिल्ली। टीवी शो ये मेरी लाइफ है से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस शमा सिकंदर सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। 14 मार्च को शादी के बंधन में बंधने वाली शमा के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी गर्ल गैंग के साथ बैचलर पार्टी एंजॉय की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थी। अब उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जेम्स मिलेरन के साथ गोवा की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनका रोमांटिक पोज देखने को मिल रहा है। 
शमा सिंकदर ने अपने सोशल मीडिया पेज से कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं, जो उनके प्री-वेडिंग फोटोशूट की हैं। तस्वीरों में उन्होंने व्हाइट गाउन पहना हुआ है। नेट के इस गाउन में खुले बाल और न्यूड मेकअप के साथ शमा काफी खूबसूरत नजर आ रहीं हैं। तो वहीं एक दूसरी तस्वीर में उनके होने वाले पति जेम्स मिलेरन फोर हेड पर किस कर रहे हैं। कैप्शन में समा ने लिखा ‘और अब मैजिक शुरू होने वाला है’। हाल ही में शमा ने अपनी पार्टी के कई पलों को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। एक पोस्ट में, वह अपने दस्ते के साथ एक ग्लैम डॉल की तरह पोज देती नजर आईं, साथ ही पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरी पायजामा पार्टी’। शमा सिकंदर 14 मार्च को अपने अमेरिकन बॉयफ्रेंड जेम्स मिलेरन के साथ शादी के बंधन में बंधेगी।  ये दोनों साल 2020 में तुर्की में शादी करने वाले थे। कोरोना वायरस की महामारी की वजह से उन्हें अपनी शादी टालनी पड़ी और अब दो साल के इंतजार के बाद फाइनली शमा सिकंदर अपने बॉयफ्रेंड जेम्स के साथ गोवा में धूमधाम से शादी करने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी शादी में इंडस्ट्री के दोस्तों के अलावा इंटरनेशनल फ्रेंड्स भी शामिल होंगे। शमा सिकंदर ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वह व्हाइट वेडिंग करेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.