शमार जोसेफ ILT20 से बाहर : इंजरी का इलाज कराने वेस्टइंडीज जाएंगे स्टार्क की यॉर्कर से हुए थे चोटिल

Updated on 30-01-2024 01:07 PM

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ UAE में ILT20 नहीं खेल पाएंगे। ब्रिसबेन टेस्ट में उनके पैर पर लगी चोट बेहद गंभीर है, जिसका इलाज कराने के लिए वह वेस्टइंडीज जाएंगे। इस कारण वह दुबई कैपिटल्स से फ्रेंचाइजी क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे।

शमार ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट की दूसरी पारी में 7 विकेट लिए थे। उनके प्रदर्शन के दम पर टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में 27 साल बाद टेस्ट मैच हराया।

लिमिटेड ओवर्स स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे शमार
शमार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर केवल टेस्ट खेलने गए थे। टेस्ट सीरीज खत्म होते ही उन्हें ILT20 की दुबई टीम से खेलना था। लेकिन अब वह लीग नहीं खेल पाएंगे क्योंकि उनके पैर का इलाज होना बाकी है। लीग UAE में जनवरी से चल रही है, टूर्नामेंट का फाइनल 19 फरवरी को होगा।

इलाज के बाद पाकिस्तान जाएंगे
शमार मंगलवार को ही वेस्टइंडीज के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां वह अपने पैर का इलाज करवाएंगे और फिर पाकिस्तान चले जाएंगे। यहां वह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में हिस्सा लेंगे। उन्हें पेशावर जाल्मी ने इंग्लिश पेसर गस एटिंकसन की जगह शामिल किया था। एटकिंसन फिलहाल भारत में इंग्लैंड टेस्ट टीम के साथ हैं। PSL 17 फरवरी से शुरू होगा।

शमार ने ऑस्ट्रेलिया में 13 विकेट लिए
शमार जोसेफ को 15 दिन पहले तक बहुत कम लोग जानते थे। लेकिन 17 जनवरी को उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट डेब्यू किया और पहले ही विकेट के रूप में स्टीव स्मिथ को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने पारी में 5 विकेट लिए और क्रिकेट फैंस ने जाना कि कोई शमार जोसेफ हैं।

लेकिन शमार पहले टेस्ट के बाद कहां रुकने वाले थे। दूसरे टेस्ट में बैटिंग करते हुए उन्हें कंगारू पेसर मिचेल स्टार्क ने यॉर्कर फेंकी, जो सीधे उनके पैर पर लगी। वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे और वहां से सीधे हॉस्पिटल चले गए। डॉक्टर्स ने कह दिया कि शमार अब दूसरे टेस्ट में बॉलिंग नहीं कर सकेंगे। इसके बावजूद शमार ग्राउंड पहुंचे और मैदान में बॉलिंग करने के लिए भी उतर गए।

216 के टारगेट में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट पर 113 रन बना लिए थे। शमार जोसेफ ने 7 ओवर में 6 विकेट लिए और स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन कर दिया। उन्होंने जोश हेजलवुड को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को 10वां झटका भी दिया और वेस्टइंडीज को 8 रन से रोमांचक टेस्ट जिता दिया।

वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को 21 साल बाद कोई टेस्ट हराया। टीम को 27 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में जीत मिली और टीम ने 36 साल बाद गाबा के मैदान पर कंगारुओं के खिलाफ टेस्ट में जीत दर्ज की।

शमार बोले- टेस्ट खेलने के लिए हमेशा तैयार
मैच खत्म होने के बाद शमार जोसेफ ने कहा, 'मैं वेस्टइंडीज से टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए हमेशा ही तैयार हूं। भविष्य में मेरे पास भी टी-20 या टेस्ट में किसी एक को चुनने का फैसला रहेगा। तब मैं टेस्ट को ही चुनूंगा। भले ही मुझे बहुत ज्यादा ही पैसा क्यों न मिले।'

ऑस्ट्रेलिया में ही लिमिटेड ओवर्स की सीरीज खेलेगी वेस्टइंडीज
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराने के बाद वेस्टइंडीज अब वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी। 3 वनडे की सीरीज का पहला मुकाबला 2 फरवरी से मेलबर्न में खेला जाएगा। फिर 9 फरवरी से टी-20 सीरीज भी शुरू होगा। वनडे में शाई होप और टी-20 में रोवमन पॉवेल वेस्टइंडीज की कप्तानी करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.