पाकिस्‍तानियों शर्म करो... तेजस हादसे में पायलट की मौत का मजाक उड़ाने पर भड़के पाकिस्‍तान के वायुसेना अधिकारी, बताया 'रखवाला'

Updated on 22-11-2025 12:46 PM
दुबई: दुबई में चल रहे एयरशो के दौरान शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया। जिसमें भारतीय वायुसेना के एक वीर पायलट नमांश स्याल की मौत हो गई है। भारत के लोग इस हादसे पर व्यथित हैं, लेकिन पाकिस्तान में कुछ लोग इस हादसे पर खुश हो रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ पाकिस्तानी एकाउंट्स से अपमानजनक और मजाक उड़ाने वाले पोस्ट किए गये हैं। जिसको लेकर पाकिस्तान एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी, एयर कमांडर परवेज अख्तर खान ने मजाक उड़ाने वालों को फटकार लगाई है। उन्होंने अपने पोस्ट में भारतीय पायलट को श्रद्धांजलि दी है और लिखा है कि 'आसमान का रक्षक खामोश हो गया है।'

उन्होंने लिखा है कि "दुबई एयर शो में एरोबैटिक शो के दौरान इंडियन एयर फोर्स के तेजस के क्रैश होने की खबर दिल दहला देने वाली है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। एरोबैटिक्स, फ्लाइट के सबसे ऊंचे लेवल पर होती है, जहां स्किल, हिम्मत और सटीकता बहुत जरूरी होती है। ये स्टंट नहीं हैं, ये प्रोफेशनल महारत के काम हैं, जो ऐसे पुरुष और महिलाएं करते हैं, जो देश के गौरव और टेक्नोलॉजिकल भरोसे के लिए अपना रिस्क उठाते हैं।"
मजाक उड़ाने वालों को लगाई फटकार
एयर कमांडर परवेज अख्तर खान ने लिखा है कि "इंडियन एयर फोर्स और शहीद एयरमैन के दुखी परिवार के लिए मैं अपनी गहरी और सच्ची संवेदनाएं देता हूं। सिर्फ एक पायलट नहीं खोया है, बल्कि आसमान का एक रखवाला चुप हो गया है।" उन्होंने आगे लिखा है कि "मुझे और भी दुख इस बात का है कि बॉर्डर के हमारे तरफ कुछ लोगों ने हमदर्दी के बजाय मजाक को चुना। यह देशभक्ति नहीं है, यह नैतिक अशिक्षा है। कोई पॉलिसी, फैसलों, यहां तक कि सिद्धांतों पर भी सवाल उठाया जा सकता है, लेकिन अपनी ड्यूटी कर रहे साथी एविएटर की हिम्मत पर कभी नहीं। वह तालियों के लिए नहीं, बल्कि अपने झंडे के लिए उड़ा, जैसे हम अपने झंडे के लिए उड़ाते हैं। यह सम्मान का हकदार है, मजाक का नहीं।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.