शमिता और राकेश के बीच बढ़ी नजदीकियां, शमिता ने किया अपनी फीलिंग्स का इजहार

Updated on 08-09-2021 06:05 PM
मुंबइ । 'बिग बॉस ओटीटी' में दर्शकों को राकेश बापट और शमिता शेट्टी की केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है। इस जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। राकेश बापट को देखकर तो ऐसा लगता है कि वह शमिता शेट्टी के प्यार में पूरी तरह से डूब चुके हैं। दोनों के बीच नजदीकियां बहुत बढ़ गई हैं। राकेश बापट जिस तरह शमिता का ख्याल रखते हैं और उन्हें पैंपर करते हैं, उसने सिर्फ फैन्स का ही नहीं शमिता का भी दिल जीत लिया है। तभी तो शमिता ने अब राकेश बापट के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार किया है। शमिता राकेश को पसंद करती हैं, लेकिन एक चीज है जो उन्हें कमिटमेंट करने से रोक रही है और इसे लेकर वह बहुत डिस्टर्ब हैं। शमिता शेट्टी, हाल ही इस बारे में नेहा भसीन भसीन, शमिता शेट्टी से जब पूछती हैं कि क्या वह और राकेश एक-दूसरे को पसंद करते हैं तो ऐक्ट्रेस कहती हैं हम एक-दूसरे को वाकई पसंद करते हैं। वह बहुत ही लवली हैं, लेकिन वो मुझे कभी-कभी बहुत कन्फ्यूज लगते हैं। यह मेरे लिए थोड़ा डिस्टर्बिंग है, क्योंकि मैं बिल्कुल भी कन्फ्यूज नहीं हूं। 
उन्होंने कहा अपने दिमाग में जब मैं कोई चीज ठान लेती हूं तो मैं उस पर कायम रहती हूं। शमिता शेट्टी इसी कारण राकेश बापट के करीब जाने से डर रही हैं। अब देखना यह होगा कि आने वाले वक्त में शमिता शेट्टी, राकेश बापट के साथ अपने कनेक्शन को अगले पड़ाव पर ले जाना चाहेंगी या फिर इनका कनेक्शन सिर्फ गेम तक ही सीमित रहेगा। वैसे राकेश तो शमिता के साथ अपने रिश्ते को आगे ले जाना चाहते हैं। पिछले दिनों जब एक एपिसोड में राकेश बापट ने शमिता से पूछा था कि क्या कभी उनके बीच में कुछ हो सकता है? इसके जवाब में शमिता ने कहा था कि वह शो से बाहर जाकर इस बारे में देखेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.