शेन बॉन्ड की सलाह-बुमराह एक सीरीज में 2 टेस्ट खेलें:अब अगर उनकी पीठ में चोट लगी तो खत्म हो सकता है करियर

Updated on 12-03-2025 03:29 PM

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड ने जसप्रीत बुमराह को आगाह किया है। बॉन्ड ने कहा कि अगर अब उनकी (बुमराह) पीठ में चोट लगती है तो उनका करियर खत्म हो सकता है। उन्हें एक बार में दो टेस्ट मैच से ज्यादा नहीं खेलना चाहिए।

बुमराह अभी बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में रिहैब कर रहे हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि वे कब पूरी तरह से फिट होंगे या IPL 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलेंगे या नहीं।

टी-20 के बाद टेस्ट में गेंदबाजी करना तेज गेंदबाजों के लिए खतरा 

बॉन्ड ने कहा कि तेज गेंदबाजों को T20 के बाद टेस्ट मैच में गेंदबाजी करने से चोट का खतरा ज्यादा रहता है। IPL में एक हफ्ते में 3 मैच खेलने होते हैं। इसमें दो दिन की जर्नी होती है और प्रैक्टिस का समय भी नहीं मिल पाता। इसमें गेंदबाज को कम ओवर करने होते हैं।

IPL के तीन मैचों में गेंदबाज को ज्यादा से ज्यादा 20 ओवर करने के लिए मिल सकते हैं। जो एक टेस्ट मैच के आधे या उससे कम वर्कलोड के बराबर है। टेस्ट में लगातार गेंदबाजी करनी होती है।

बुमराह BGT ट्रॉफी के आखिरी मुकाबले में चोटिल हो गए थे 

बुमराह को इस साल BGT ट्रॉफी के आखिरी टेस्ट मैच के दौरान पीठ में दर्द हुआ था। उन्हें स्कैन के लिए जाना पड़ा। बुमराह ने साल 2023 मार्च में पीठ की सर्जरी करवाई थी। अभी जो दर्द है, वह उसी जगह पर है। बुमराह ने BCCI के मेडिकल टीम की निगरानी में विदेशी डॉक्टरों से भी अपनी चोट पर सलाह ली और अब वह बेंगलुरु में रिहैब कर रहे हैं।

बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर होना पड़ा। हालांकि, पहले उन्हें टूर्नामेंट के लिए भारत की 15 प्लेयर्स की स्क्वॉड में शामिल किया गया था, बाद में वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए, उनकी जगह हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया।

बॉन्ड बोले- बुमराह को वर्कलोड मैनेज करने की जरूरत

शेन बॉन्ड मुंबई इंडियंस (MI) के कोच रह चुके हैं। उन्होंने बुमराह को वर्कलोड मैनेज करने की सलाह भी दी। कहा कि बुमराह को IPL के बाद इंग्लैंड दौरे पर 2 टेस्ट से ज्यादा मैच नहीं खेलना चाहिए। IPL 25 मई को खत्म होगा।

बॉन्ड ने ये भी कहा कि इंग्लैंड दौरे पर उन्हें दो टेस्ट से ज्यादा मुकाबले नहीं खेलना चाहिए। अगले साल (2026) T20 वर्ल्ड कप होना है। वह भारत के मुख्य गेंदबाज हैं। ऐसे में उन्हें चोट से बचाने के लिए वर्कलोड कम करना जरूरी है।

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में 5 टेस्ट में 151 ओवर फेंके 

भारत को 28 जून से 3 अगस्त के बीच इंग्लैंड से पांच टेस्ट की सीरीज खेलनी है। बॉन्ड ने कहा कि भारत बुमराह को उस तरह का वर्कलोड नहीं दे सकता, जैसा 2024-25 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान दिया था।

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में 5 टेस्ट में 151.1 ओवर डाले थे। मेलबर्न के बॉक्सिंग डे टेस्ट में 52 ओवर बॉलिंग की। यह एक टेस्ट मैच में उनकी सबसे ज्यादा गेंदबाजी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.