शंघाई बना कोरोना राजधानी, 160 दिनों से लगा है लॉकडाउन, 2 लाख लोग पलायन को मजबूर

Updated on 28-04-2022 08:21 PM

बीजिंग कोरोना महामारी के जनक के रूप में कुख्यात रहे चीन में एक बार फिर कोरना वायरस के संक्रमण का प्रकोप जारी है। आर्थिक राजधानी शंघाई देश की कोरोना राजधानी भी बनती जा रही है। बुधवार को चीन में 1,908 कोविड पॉजिटिव सामने आए, जिनमें 1,661 अकेले शंघाई से हैं। शंघाई में 52 लोगों की कोरोना से मौत की खबर सामने आई है।

तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने राजधानी बीजिंग में 2 करोड़ लोगों की कोरोना जांच का आदेश दिया है। इन सबके बीच चीन का एक ऐसा ही छोटा सा शहर भी जीरो-कोविड पॉलिसी से जूझ रहा है। यहां 9वीं बार लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस शहर का नाम रुइली है, जो चीन की दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर पड़ता है। ये शहर चीन और म्यांमार के बीच कारोबार का बड़ा केंद्र है। यहां कई हफ्तों से लॉकडाउन लगा है। इस कारण यहां से 2 लाख लोग अब शहर छोड़कर जाने को मजबूर हो गए हैं।

जब से कोरोना महामारी शुरू हुई है, तब से यहां 9वीं बार लॉकडाउन लगाया गया है। अब तक यहां 160 दिन से भी ज्यादा समय तक लॉकडाउन लग चुका है। रुइली के एक होटल में काम करने वाले यैंग ने बताया कि यहां की अर्थव्यवस्था बिगड़ चुकी है।

महामारी के कारण अक्सर यहां लॉकडाउन लगा दिया जाता है और कई सारे कारोबारी यहां से लोंगचुआन, पिंगजियांग और तेंगचोंग जा चुके हैं। यैंग कहते हैं कि वो भी यहां से जाना चाहते हैं लेकिन अभी 7 दिन तक घर पर क्वारैंटाइन हैं और यहां से निकलने के लिए उन्हें निगेटिव रिपोर्ट की जरूरत होगी।

शंघाई के 2.5 करोड़ लोग घरों में इसी तरह बंद हैं। कोरोना के कारण लॉकडाउन में यह उस चीन की हकीकत है, जो पिछले एक साल से एक तरफ कोविड से एक भी मौत नहीं बता रहा था और दूसरी तरफ उसके शहरों में लॉकडाउन की हालत थी। कोरोना के बढ़ते मामलों ने चीन की अर्थव्यस्था को भी बेहाल कर दिया है।

 अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) चीन की जीरो कोविड पॉलिसी का हवाला देकर देश के डेवलपमेंट ग्रोथ 4.8 फीसदी से घटाकर 4.4 फीसदी कर दिया है। जो चीन के 5.5 फीसदी अनुमान से काफी कम है। एक साल से ज्यादा वक्त के बाद पहली देश की खपत में गिरावट आई है। जबकि, 31 शहरों में बेरोजगारी रिकॉर्ड पर पहुंच गई है। विशेषज्ञों को इस तिमाही में मंदी का अनुमान लगा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.