अंडर-19 विश्व कप टीम चयन में द्रविड की सहायता लेंगे शरत

Updated on 19-09-2021 08:14 PM

नई दिल्ली जूनियर राष्ट्रीय चयन समिति के नये अध्यक्ष बने तमिलनाडु के पूर्व बल्लेबाज श्रीधरन शरत अंडर-19 विश्व कप के लिए टीम बनाने में लग गये हैं। इसी सिलसिले में शरत राष्ट्रीय क्रिकेट आकादमी (एनसीए) प्रमुख राहुल द्रविड़ से मिलने की योजना बना रहे हैं। भारत दक्षिण अफ्रीका में हुए पिछले अंडर-19 विश्व कप में उपविजेता रहा था तब द्रविड़ टीम के प्रभारी थे। 

शरथ ने कहा कि मैं बेंगलोर में द्रविड़ से मिलने की योजना बना रहा हूं। वह पिछले कुछ समय से अंडर-19 टीम के साथ काम कर रहे हैं और खिलाड़ियों की प्रतिभा के बारे में अच्छे से जानते हैं। वह हमारे मार्गदर्शक होंगे। हम उनके साथ लंबी चर्चा करने और एक रोडमैप तैयार करने की योजना बना रहे हैं।

कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल से जूनियर स्तर पर खेल नहीं हुए हैं और ऐसे में अगले साल वेस्टइंडीज में होने वाले अंडर-19 विश्व कप के लिए टीम चयन आसान नहीं है। शरत के अनुसार उनकी समिति के पास टूर्नामेंट के लिए टीम में सही खिलाड़ियों को चुनने के लिए पर्याप्त समय नहीं है। फिर, भी उनकी कोशिश होगी कि विश्व कप के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी जाए।

उन्होंने कहा कि यह एक चुनौतीपूर्ण काम होगा हालांकि हमें जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। हमें यह समझने की जरूरत है कि बच्चों ने एक साल से अधिक समय से क्रिकेट नहीं खेला है। दरअसल, कोविड के कारण उनकी आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। इसलिए चयनकर्ताओं के रूप में, हमें युवा खिलाड़ियों को वह स्थान और आजादी देने की जरूरत है, जहां वे फिर से अपने पैर जमा सकें। हमें एक समय में एक कदम उठाने और धैर्य रखने की जरूरत है।

विश्व कप के लिए टीम का चयन करने के लिए पहले कदम के रूप में, शरत दूसरे चयनकर्ताओं के साथ अगले हफ्ते से शुरू होने वाले वीनू मांकड ट्रॉफी के मैच देखने के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम खुले दिमाग से मैच देखेंगे। कोई भी खिलाड़ी हमें चौंका सकता है। मैं व्यक्तिगत रूप से एक खिलाड़ी में जो देखना चाहता हूं, वह उनकी मानसिक मजबूती है। पहले सोच, एकाग्रता और कौशल पर ध्यान केंद्रित किया गया था पर महामारी के बाद चीजें काफी बदल गई हैं, एक खिलाड़ी को लंबे समय तक बायो-बबल में रहने की जरूरत होती है और यह युवा खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं होने वाला है। इसलिए मानसिक मजबूती ही सफलता की कुंजी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.