हार्दिक को टक्कर दे रहे शार्दुल ओर चाहर

Updated on 28-01-2022 08:17 PM

नई दिल्ली अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के लिए टीम इंडिया में वापसी करना आसान नहीं है। पंड्या कमर की सर्जरी के बाद से ही टीम से बाहर रहे हैं। इसी कारण उन्हें वेस्टइंडी के खिलाफ सीरीज के लिए भी टीम में जगह नहीं मिली है। माना जा रहा है कि वह चयनकर्ताओं को अपनी फिटनेस का भरोसा नहीं दिला पा रहे हैं।

 उन्हें टीम इंडिया में अगर वापसी करनी है तो पहले गेंदबाजी में अपने को साबित करना होगा। पंड्या एक ओर जहां फिटनेस से संघर्ष कर रहे हैं। वहीं उनके बाहर रहने के दौरान आये कई अन्य खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम में दावेदारी की है।

इनमें शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वेंकटेश अय्यर भी एक अन्य खिलाड़ी हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों टीमों में शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर को जगह मिली है। इन दोनों ने गेंद और बल्ले से दक्षिण अफ्रीका में बेहतर प्रदर्शन किया था। वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में शार्दुल ने नाबाद 50 और नाबाद 40 रन की पारियां खेली थीं, जबकि आखिरी वनडे खेलने वाले दीपक ने दो विकेट लेने के अलावा 54 रन की पारी भी खेली थी।

 वहीं  दूसरी ओर टी-20 विश्व कप में हार्दिक पंड्या को शामिल किया गया था पर वह गेंद और बल्ले से नाकाम रहे थे। इसके बाद से ही वह टीम से बाहर हैं। अब उन्हें आईपीएल के लिए नई टीम अहमदाबाद की ओर से खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन करना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.