फिल्म स्क्रू ढीला का टीजर किया शेयर

Updated on 29-07-2022 08:08 PM

मुंबई  । फिल्म स्क्रू ढीला टाइगर श्रॉफ का दमदार एक्शन देखने को मिला है। टाइगर और करण जौहर ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपकमिंग फिल्म स्क्रू ढीला का टीजर शेयर किया है। इस टीजर में टाइगर एक स्कूल टीचर से फाइटर बनते हुए दिखते हैं। वह पंच मारते हुए और हवा में एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस टीजर को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, “मनोरंजन का सॉलिड पंच आ रहा है, स्क्रू ढील में टाइगर श्रॉफ को लाकर में सुपर एक्साइटेड हो रहा हूं। इसे शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है।


इस एक्शन की दुनिया में सबकुछ नया है। “ टाइगर श्रॉफ ने इस अनाउंसमेंट टीजर को शेयर करते हुए लिखा, “पंचेस हैं टाइट। पर इसका स्क्रू ढीला है। आपके लिए लेकर आए एक्शन से भरपूर फिल्म। शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है और लीड में आपका विश्वसनीय (टाइगर) है।। बहुत जल्द।” धर्मा प्रोडक्शन ने भी फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा, “आपके रास्ते में एक्शन पैक्ड एंटरटेनमेंट आ रहा है।” फिल्म को करण जौहर ने प्रेजेंट किया है।

 इसके प्रोड्यूसर हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान है। करण ने एक दिन पहले फिल्म को लेकर हिंट दिया था। इसके बाद स लोग कयास लगा रहे थे कि करण एक बड़ी फिल्म का अनाउंसमेंट कर सकते हैं। लोगों के कयास सच साबित हुए हैं। करण ने टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘स्क्रू ढीला’ का अनाउंसमेंट टीजर जारी किया है।करण जौहर के हिंट के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ रश्मिका मंदाना भी होंगी।


हालांकि टीजर में ऐसा देखने को नहीं मिला। एक महिला की अंधेरे में झलक देखने को मिली है, जो टाइगर के किरदार अखिलेश मिश्रा को जॉनी कहकर बुलाती है। ये किरदार किसने निभाया है, इसका खुलासा नहीं हुआ है।‘स्क्रू ढीला’ की अभी और डिटेल्स का खुलासा आने वाले वक्त में इसके मेकर्स करेंगे। अगर रश्मिका मंदाना फिल्म का हिस्सा होंगी, तो यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी। उनकी फैन फॉलोइंग दोनों इंडस्ट्री के चाहने वालों के बीच काफी ज्यादा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.