देश की बड़ी ऑटो कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स का शेयर आज गिरावट के साथ खुला
Updated on
14-10-2025 01:31 PM
नई दिल्ली: टाटा मोटर्स के शेयर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में लगभग 40% गिर गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर की कीमत 399 रुपये पर खुली जबकि सोमवार को यह 660.90 रुपये पर बंद हुआ था। यह गिरावट इसलिए आई क्योंकि कंपनी के कमर्शियल व्हीकल बिजनेस को अलग कर दिया गया है। इस डी-मर्जर के बाद मूल कंपनी की मार्केट वैल्यू से कमर्शियल वीकल बिजनेस की वैल्यू हटा दी गई है। इससे शेयर की कीमत में यह बड़ी गिरावट दिख रही है।
14 अक्टूबर यानी आज टाटा मोटर्स के डी-मर्जर की रिकॉर्ड डेट थी। इसके तहत कंपनी को दो हिस्सों टाटा मोटर्स पैसेंजर वीकल्स लिमिटेड (TMPV) और टाटा मोटर्स कमर्शियल वीकल्स लिमिटेड (TMLCV) में बांटा गया है। इस तरह जिन शेयरधारकों के पास 13 अक्टूबर या उससे पहले टाटा मोटर्स के शेयर थे, उन्हें हर एक शेयर के बदले TMLCV का एक शेयर मिलेगा। 11 बजे टाटा मोटर्स का शेयर बीएसई पर 4.16% तेजी के साथ 415.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
क्या होगा फायदा
अब टाटा मोटर्स का नाम बदलकर टाटा मोटर्स पैसेंजर वीकल्स लिमिटेड (TMPV) कर दिया गया है। इस नई कंपनी में पैसेंजर वीकल्स, इलेक्ट्रिक वीकल्स और जगुआर लैंड रोवर (JLR) का कारोबार शामिल होगा। TMLCV के शेयर 30-45 दिनों के भीतर शेयरधारकों के डीमैट खातों में जमा कर दिए जाएंगे। नई कंपनी का शेयर बाजार में अलग से लिस्टिंग तब होगी जब सभी नियामक मंजूरियां पूरी हो जाएंगी। ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि इस डी-मर्जर से कंपनियों की वैल्यूएशन में स्पष्टता आएगी और उनके कमर्शियल फोकस में सुधार होगा।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…