शर्मिला फिर से करेगी ‘गुलमोहर’ से शुरुआत

Updated on 12-05-2022 08:06 PM

मुंबई  मशहूर बालीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर अब 11 साल के लंबे ठहराव के बाद पुन: बेहतरीन पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। इन नई फिल्म का नामगुलमोहरबताया जा रहा है। फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज के प्रोडक्शन में, चाल्कबोर्ड एंटरटेंटमेंट और ऑटोनोमस वर्क्स के सहयोग के साथ मिलकर बनाया जा रहा है।  फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस साल अगस्त में रिलीज की जाएगी।

फिल्म के डायरेक्टर हैं राहुल चित्तेला, और संगीत दिया हैं सिद्धार्थ खोसला ने। राहुल चित्तेला और अर्पिता मुखर्जी द्वारा लिखित इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, वेटरन एक्टर अमोल पालेकर , सूरज शर्मा और एक्ट्रेस सिमरन ऋषि बग्गा भी अहम भूमिकाओं में होंगे।गुलमोहरपूरी तरह से एक पारिवारिक फिल्म है, जिसकी कहानी मल्टी जेनरेशन, बत्रा फैमिली के इर्द गिर्द घूमती है, जो लोग अपने 34 साल पुराने पारिवारिक घर को छोड़कर कहीं और जाने के लिए तैयार हैं और यही हालात उन्हें अपने रिश्तों की मजबूती को फिर से परखने का मौका देता है, जो एक वक्त एक सूत्र में बंधा था। जब आपसी रिश्तों के राज और असुरक्षित भावनाएं पनपती है, तब असल धागों का रंग पता चलता है और यही है इस फिल्म की दास्तान।

फिल्मगुलमोहरसे जुड़कर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर कहती हैं, ‘मुझे बेहद खुशी हो रही हैं इस प्रोजेक्ट से जुड़कर और फिल्म के सेट पर भी एक पारिवारिक और स्नेहपूर्ण माहौल था। मैंने जब फिल्म की नरेशन सुनी तो तुरंत हामी भर दी, क्योंकि कहानी का पारिवारिक स्पर्श मुझे छू गया। ये एक खूबसूरत फिल्म हैं जो आज के लोगो को बेहद पसंद आएगी।मनोज बाजपेयी कहते हैं, ‘इस फिल्म को साइन करने के पीछे काफी वजह है। पहली वजह, फिल्म की बेहतरीन कहानी जो काफी अपनी सी लगी और दूसरी बड़ी वजह कि शर्मिला जी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना अपने आप में असमान्य बात हैं। फिल्म के डायरेक्टर राहुल हमेशा एक बुद्धिमान प्रतिभा और सत्यनिष्ठ व्यक्ति के रूप में सामने आए।

इससे ज्यादा क्या अधिक मैं मांग सकता हूं? मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी इसे उतना ही पसंद करेंगे, जितना मैं इसका हिस्सा बनकर महसूस कर रहा हूं।फिल्म गुलमोहर के अद्भुत स्टार कास्ट और कहानी पर बात करते हुए निर्देशक राहुल चित्तेला कहते हैं, ‘गुलमोहर एक अंतरंग कहानी है। परिवार और घर के बारे में केवल दो चीजें जो हमेशा मायने रखती हैं। मैं अपने आपको सौभाग्यशाली समझता हूं कि इतने प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ मुझे काम करने का मौका मिला।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.