विश्व कप के बाद शास्त्री नहीं रहेंगे कोच

Updated on 14-09-2021 08:15 PM
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली के अनुसार टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल टी20 विश्वकप के बाद आगे बढ़ने की संभावना नहीं है। विश्व कप के मकाबले मुकाबले 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक होने हैं। इस प्रकार शास्त्री का कार्यकाल केवल दो महीने ही बचा है। गांगुली ने साथ ही कहा कि पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी केवल टी20 विश्व कप के लिए ही टीम इंडिया के साथ रहेंगे। उन्होंने पहले ही हमें इस बारे में बता दिया है। गांगुली ने कहा कि कई देश सीनियर खिलाड़ियों की मदद लेते रहे हैं। इससे टीम को ही फायदा मिलता है। इसीलिए धोनी को मेंटोर बनाया गया है।  
वहीं टी20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया पूरी तरह से बदल सकती है। कोच रवि शास्त्री के अलावा कोहली भी शायद ही सभी प्रारुपों में कप्तान रहें। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को टी20 और एकदिवसीय टीम की कमान दिए जाने की उम्मीदें हैं हालांकि बीसीसीआई ने कहा है कि रोहित के अलावा अन्य कोई भारतीय खिलाड़ी कप्तानी की रेस में नहीं है। टी20 विश्व कप 2022 में भी होना है। ऑस्ट्रेलिया में टूर्नामेंट के मुकाबले होने हैं। इसके अलावा अगले साल से आईपीएल में भी 2 टीमें बढ़ने वाली हैं। इस प्रकार मैचों की संख्या बढ़ जाएगी। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.