'बहुत अच्छी मां है', करिश्मा कपूर और बच्चों के बारे में बोलीं संजय कपूर की बहन, कहा- मेरा भाई उनसे प्यार करता था
Updated on
18-08-2025 01:28 PM
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की शादीशुदा जिंदगी बहुत बुरे नोट पर खत्म हुई थी। उन्होंने संजय कपूर और सास रानी कपूर पर संगीन आरोप लगाए थे। मगर अब सालों बाद उनकी एक्स ननद मंदिरा कपूर ने उनकी तारीफ की है। उनके बच्चों के साथ परिवार की बॉन्डिंग के बारे में बताया है। साथ ही लोलो को एक अच्छी मां भी कहा है। मंदिरा ने प्रिया सचदेव के साथ अपने रिश्तों पर भी चुप्पी तोड़ी है। क्या कुछ कहा है, आइए बताते हैं।
मंदिरा कपूर स्मिथ ने 'एनडीटीवी' से बातचीत में दिवंगत भाई संजय कपूर की पूर्व पत्नी और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बारे में कहा कि वह अच्छी मां हैं और अपने बच्चों का ख्याल रखती हैं। वह बोलीं, 'वह एक मां है। बहुत अच्छी मां है। ये बात तो मैं मानती हूं। उन्होंने परिवार को बहुत अच्छे से रखा है। इसके लिए मैं उसकी तारीफ करूंगी। मुझए लगता है कि बच्चे बहुत क्लोज हैं और उनके बीच अच्छा बॉन्ड भी है। उम्मीद करती हूं कि हम इसे आगे तक लेकर जाएंगे और परिवार को फिर से एक बनाएंगे। क्योंकि वह अपने बच्चों का मां की तरह ख्याल रख रही है।'
संजय कपूर की दोनों पत्नी संपर्क में हैं
जब मंदिरा से सवाल किया गया कि क्या वह अभी भी करिश्मा के टच में हैं तो उन्होंने बताया, 'हां बिलकुल। मुझे तो ये भी भरोसा है कि वह प्रिया सचदेव के कॉन्टैक्ट में है। सच्चाई तो ये है कि हम सभी के बॉन्ड अच्छे रहे हैं। बच्चे मां (रानी कपूर) से मिलने आते रहते हैं। हम सब टच में हैं। इसका मतलब कोई पारिवारिक कलह नहीं है। हमें बस ये देखना है कि परिवार का जो मुखिया है, उसे उसकी सही जगह मिलनी चाहिए। क्योंकि हम कितने भी बड़े हो जाएं, रहेंगे बच्चे ही। मेरे ख्याल से इज्जत मन में बनी रहनी चाहिए। हम सभी शांति चाहते हैं। पिता के सपनों को आगे ले जाना चाहते हैं। भाई का सम्मान करना चाहते हैं।'
करिश्मा कपूर के बच्चों का दादी संग रिश्ता
मंदिरा ने 'इंडिया टुडे' से बातचीत में करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान के प्रॉपर्टीज राइट्स पर राय रखी थी। कहा था, 'मेरे माता-पिता अपने पोते-पोतियों से बहुत प्यार करते हैं। समायरा और कियान हमेशा से इस परिवार का एक अहम हिस्सा रहे हैं। हमें उन पर बहुत गर्व है और हम उनसे बहुत प्यार करते हैं। पिताजी उनसे बहुत प्यार करते थे, मेरी मां उनसे बहुत प्यार करती हैं। वो हमारे परिवार का हिस्सा हैं और हमेशा रहेंगे, इसमें कोई शक नहीं है। मेरा भाई उनसे बहुत प्यार करता था।'
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…