इंग्लैंड दौरे पर एक ही सीरीज में दो टेस्ट जीतने वाले दूसरे कप्तान बने विराट

Updated on 08-09-2021 09:09 PM
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम इंग्लैंड दौरे में एक अहम रिकार्ड हो गया है। विराट ओवल की जीत के साथ ही एक ही सीरीज में दो मैच जीतने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि केवल पूर्व कप्तान कपिल देव के नाम ही थी। कपिल और विराट के अलावा कोई भी कप्तान आज तक ये रिकॉर्ड बनाने में सफल नहीं रहा है। 
इस मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को जीत के लिए 368 रनों का लक्ष्य दिया था। शुरुआत में मेजबान टीम हावी थी पर लंच के बाद भारतीय गेंदबाजों ने मैच बदल दिया। उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और रविन्द्र जडेजा ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने नहीं दिया। जडेजा, बुमराह, शार्दुल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. वहीं उमेश यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
इस मैच की जीत इसलिए भी अहम है क्योंकि पहली पारी में जहां भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह विफल रहे थे। वहीं दूसरी पारी में सभी ने कमाल कर दिया। दूसरी पारी में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।  सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 127 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं चेतेश्वर पुजारा ने 61 जबकि ऋषभ पंत ने 50 और शार्दुल ठाकुर ने 60 रन बनाए थे। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 51वां मैच शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस…
 08 May 2026
लखनऊ: मैदान पर प्रतिद्वंद्वी और बाहर बड़े भाई जैसा रिश्ता, क्रिकेट की यही खूबसूरती इकाना स्टेडियम में देखने को मिली। प्रिंस यादव ने LSG vs RCB मैच में विराट कोहली को…
 08 May 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के…
 08 May 2026
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में खेले गए इस सांस रोक देने वाले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की आरसीबी के खिलाफ जीत की कहानी किसी फिल्मी ड्रामा से कम नहीं रही। आखिरी…
 08 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के बीच मचे घमासान ने आईपीएल 2026 के फाइनल का वेन्यू ही बदल दिया। वेन्यू को चिन्नास्वामी स्टेडियम से नरेंद्र…
 07 May 2026
हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आज यानी 6 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस…
 07 May 2026
हैदराबाद: राजीव गांधी स्टेडियम में रनों की ऐसी बारिश हुई कि पंजाब के गेंदबाज बेबस नजर आए। इस मैच में पंजाब किंग्स को खराब फील्डिंग ले डूबी। युजवेंद्र चहल ने अपनी…
 07 May 2026
हैदराबाद: पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल का यह मुकाबला ऐतिहासिक बन गया जहां युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज कूपर कोनोली ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा…
 07 May 2026
हैदराबाद: राजीव गांधी स्टेडियम में बुधवार को पंजाब किंग्स के फील्डर्स ने जो किया, उसने दिग्गज रिकी पोंटिंग को शर्मसार कर दिया। मैच के 10वें ओवर के आसपास जब पोंटिंग लाइव…
Advt.