आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई है शेफाली, मंधाना को तीसरा स्थान

Updated on 08-09-2021 09:09 PM
दुबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज शेफाली वर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर एक पर बनी हुई हैं। शेफाली के 759 रैंकिंग अंक हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 744 रैंकिंग अंकों के साथ दूसरे। वहीं भारत की ही स्मृति मंधाना 716 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग 709 अंक के साथ चौथे जबकि सोफी एक स्थान के लाभ के साथ ही 689 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। सोफी ऑलराउंडरों की सूची में भी एक स्थान के लाभ के साथ ही इंग्लैंड की नताली स्किवर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गई हैं। 
ऑलराउंडरों की सूची में भारत की दीप्ति शर्मा, ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी और वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज को भी एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है और ये चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर तीन स्थान के नुकसान से सातवें स्थान पर खिसक गई हैं। वहीं बल्लेबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली तीन पायदान ऊपर आकर आठवें स्थान पर पहुंच गई है। गेंदबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की मेगान शुट दो स्थान ऊपर आकर दूसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की ही जेस योनासेन भी एक स्थान के लाभ के साथ ही चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। भारत की दीप्ति शर्मा छठे और पूनम यादव आठवें स्थान पर बरकरार हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.