शेफाली का महिला टेस्ट में सबसे तेज दोहरा शतक:रोहतक में पिता बोले- रिकॉर्ड टूटने के लिए बनते हैं, एक भी गलत शॉट नहीं मारा

Updated on 29-06-2024 12:29 PM

चेन्नई में खेले जा रहे भारतीय महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच मैच में महिला क्रिकेट टीम में सहवाग के नाम से मशहूर रोहतक की शेफाली वर्मा ने महिला क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाकर कीर्तिमान स्थापित किया है।

इस पर हर तरफ खुशी का माहौल है। अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर शेफाली के पिता संजीव वर्मा ने कहा कि आज खेली गई पारी को देखकर ऐसा लगता है कि उसने एक भी गलत शॉट नहीं मारा। मैच से पहले जब हमारी बात हुई थी तो मैंने उससे कहा था कि डरकर मत खेलो। निडर होकर अपने शॉट लगाओ, परिणाम देखेंगे। उसने उसी के अनुसार बेहतर खेल दिखाया है।

शेफाली के पिता संजीव वर्मा ने कहा कि वह शतक का इंतजार कर रहे थे, लेकिन शेफाली ने दोहरा शतक लगाकर कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। रिकॉर्ड टूटने के लिए बनते हैं और हो सकता है कि शेफाली अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी शेफाली से बात हुई है और उन्होंने इसके लिए उसे बधाई दी है और अच्छा खेलने को भी कहा है।

अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर संजीव वर्मा बेहद खुश हैं और उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने उस अकादमी का भी धन्यवाद किया जहां शेफाली वर्मा ने अभ्यास किया और उन कोचों का भी जिन्होंने उन्हें क्रिकेट के गुण सिखाए।

शेफाली ने 197 गेंद में बनाए 205 रन

भारतीय महिला टीम की ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में साउथ अफ्रीका की टीम के विरुद्ध खेलते हुए सबसे तेज दोहरा शतक लगाया है।शेफाली वर्मा ने 113 गेंद में अपना शतक पूरा किया। वहीं 194 गेंद में 8 छक्के और 22 चौक की मदद से दोहरा शतक बनाकर सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाली महिला बन गई है।

उन्होंने कुल 197 गेंद पर 205 रन बनाए और यह उनके टेस्ट करियर का सबसे बेस्ट स्कोर साबित हुआ है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी एनाबेल सदरलैंड 248 गेंद पर दोहरा शतक लगाया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.