शहबाज ने की अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' वाले डांस की नकल, भड़के यूजर्स बोले- अपनी औकात में रह, चल निकल

Updated on 11-12-2025 02:52 PM
इन दिनों फिल्म 'धुरंधर' का एक गाना लोगों पर नशे की तरह चढ़ा नजर आ रहा है जिसमें अक्षय कुमार का एक डांस स्टेप खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया फीड पर अक्षय ही अक्षय नजर आ रहे हैं और इसी के साथ लोग जमकर उनके गाने पर रील भी बना रहे हैं। इनमें से ही एक शहनाज गिल के भाई 'बिग बॉस 19' के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट रहे शहबाज भी हैं। शहबाज ने अक्षय के इस गाने पर अपना डांस वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही।

'धुरंधर' फिल्म में अक्षय खन्ना का डांस स्टेप खूब वायरल हो रहा है। पूरी फिल्म में हीरो से ज्यादा भौकाल विलन के रोल में अक्षय ने काट रखा है। उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और अब शहबाज ने भी उनकी नकल करने की कोशिश की। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि रील बनाने में उन्होंने कुछ गलती कर दी है और लोगों का गुस्सा फूट रहा है।

शहबाज ने लिखा है, 'ये ऑस्कर वाले ऐसे ही होते हैं'

इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'ये ऑस्कर वाले ऐसे ही होते हैं।' वीडियो में शहबाज डांस का अजीब पोज दे रहे हैं, जिसमें पैरों से लड़खड़ाते हुए चलते दिख रहे हैं। अब इस वीडियो पर जहां काफी लोगों की हंसी नहीं थम रही वहीं कुछ लोगों ने उन्हें घटिया भी कहा है।

लोग बोले- अपनी औकात में रहकर बात किया कर

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख लोगों की नाराजगी भी खूब दिख रही है। लोगों ने कहा है- तू तान्या के पीछे पड़ा है न? चल निकल। वहीं किसी ने लिखा है- अपनी औकात में रहकर बात किया कर।

कहा- रहमान के किरदार के लिए ऑस्कर मिलना चाहिए

यहां बता दें कि फराह खान भी अक्षय खन्ना की मुरीद हो चुकी हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि उन्हें रहमान के किरदार के लिए ऑस्कर मिलना चाहिए। अब काफी लोग शहबाज को इसलिए भी सुना रहे हैं क्योंकि उन्हें लग रहा है कि वो रील के जरिए अक्षय खन्ना का मजाक उड़ा रहे हैं।

विनोद खन्ना का एक पुराना डांस वीडियो सामने आ गया

वहीं अक्षय के इस डांस के साथ ही उनके पिता विनोद खन्ना का एक पुराना डांस वीडियो सामने आ गया है और कहा जा रहा है कि अक्षय का ये स्टेप्स पापा की ही कॉपी है। सोशल मीडिया पर जो रील वायरल हो रही जिसमें विनोद खन्ना डांस कर रहे हैं। अक्षय के इस डांस को लेकर बताया गया है कि इसे किसी ने कोरियोग्राफ नहीं किया बल्कि वो खुद ही एक्टर ने मौके पर शूट किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.