शहबाज शरीफ ने करा दी पाकिस्तान की भारी बेइज्जती, बिन बुलाए पुतिन और एर्दोगन की मीटिंग में घुसे, इस्लामाबाद का डर समझिए

Updated on 13-12-2025 01:33 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक कदम ने पाकिस्तान की भारी बेइज्जती करा दी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शहबाज शरीफ को 40 मिनट तक इंतजार कराया। इसके बाद भी पुतिन नहीं पहुंचे तो शहबाज बिना बुलाए पुतिन और तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन के बीच एक अहम बैठक में घुस गए। इस कदम को इस्लामाबाद के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी के तौर पर देखा जा रहा है। यह वाकया तुर्कमेनिस्तान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुआ, जहां एक वीडियो में शरीफ को एक कमरे में पुतिन का बेसब्री से इंतजार करते हुए दिखाया गया।

शहबाज का 40 मिनट का इंतजार

रूसी टेलीविजन RT इंडिया ने अपने एक्स हैंडल पर शहबाज शरीफ का वीडियो पोस्ट किया था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। RT इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया कि करीब 40 मिनट इंतजार करने के बाद शरीफ ने अचानक उस जगह घुसने का फैसला किया, जहां पुतिन एर्दोगन के साथ बातचीत कर सकें। फुटेज में दिखा कि शरीफ के अचानक आने से रूसी और तुर्की के अधिकारी साफ तौर पर हैरान थे।

पाकिस्तान का डर आया सामने

पुतिन की बॉडी लैंग्वेज से बेचैनी साफ जाहिर हो रही थी क्योंकि शरीफ ने उनकी द्विपक्षीय बातचीत में दखल दिया था। विश्लेषकों का कहना है कि शहबाज शरीफ का दो दूसरे राष्ट्राध्यक्षों की बंद कमरे की मीटिंग में घुसना पाकिस्तान की बढ़ती राजनयिक असुरक्षा को दिखाता है।दरअसल, शहबाज शरीफ दुनिया को अपनी मौजूदगी दिखाना चाहते हैं, जबकि पाकिस्तानी सत्ता पर असल में आर्मी चीफ असीम मुनीर का पूरा कंट्रोल है। सीएनएन-न्यूज18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पुतिन और एर्दोगन के बीच संवेदनशील मीटिंग में शहबाज के अचानक आने से प्रोटोकॉल अधिकारी हैरान रह गए।

पुतिन के हैरानी भरे रिएक्शन से यह भी पता चलता है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का नाम उस कमरे में आने वालों की लिस्ट में शामिल नहीं था। ये घटना साफ संकेत है कि पाकिस्तान का जियोपॉलिटिकल दबदबा किस तरह से कमजोर पड़ रहा है और वह बड़ी शक्तियों के साथ रिश्ते बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.