शहनाज ने भावनाओं से सराबोर ‘तू यहीं है’ शीर्षक गीत के माध्यम से दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला को किया याद

Updated on 31-10-2021 07:02 PM

मुंबई बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल ने दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी है। यह श्रद्धांजलि उन्होंने अपने एक गाने के जरिए दी है। इस गाने का शीर्षक हैतू यहीं है यह गीत आपका दिल छू लेगा। खास बात है कि शहनाज गिल ने खुद इस गाने को गाया है। और इसके बोल राज रंजोध ने लिखे हैं। राज ने ही इसके म्यूजिक को कंपोज किया है। गाने में शहनाज ने सिद्धार्थ के लिए अपनी भावनाओं को खुल कर दिखाया है। गाने के शुरुआत शहनाज और सिद्धार्थ के बिग बॉस 13 वाले वीडियो क्लिप से होती है, जिसमें शहनाज सिद्धार्थ से कहती हैं, तू मेरा है, ठीक है! और तू मेरा ही है। मैं फाड़ कर रख दूंगी सबको यहां पर। मैं गेम जीतने नहीं आई हूं यहां पर, तुझे जीतना है।

तू यहीं हैगाने में सिद्धार्थ शुक्ला के कुछ पुराने वीडियो क्लिप भी शामिल किए गए हैं, जिसमें वह शहनाज के साथ मस्ती करते नजर आते हैं। साथ ही दोनों के बीच कुछ इमोशनल पलों को भी दिखाया गया है। वीडियो के आखिर में सिद्धार्थ की आवाज भी सुनाई गई है, जिसमें सिद्धार्थ शहनाज को निक नेमशनाकहकर पुकार रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ शुक्ला का पिछले महीने 2 तारीख को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज सदमे में थीं और लगभग एक महीने से ज्यादा वक्त बाद अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरे करने में जुट गई हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद सिडनाज की जोड़ी टूट गई, लेकिन वह लोगों के दिलों में प्यार बनकर मौजूद है। उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से शहनाज बहुत अकेली पड़ गई हैं। शहनाज ने अब तक सिद्धार्थ शुक्ला के निधन या उनके बारे में एक शब्द भी नहीं था, लेकिन अब इस ट्रिब्यूट सॉन्ग के जरिए अपनी फीलिंग्स और दुख का इजहार किया है। इस गाने को देखकर आपको यकीन हो जाएगा की शहनाज के लिए सिद्धार्थ शुक्ला कितने खास थे।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.