खालिदा जिया के निधन से शोक में शेख हसीना, बांग्लादेश में 'बैटल ऑफ द बेगम्स' खत्म, दुश्मनी की कहानी

Updated on 30-12-2025 01:41 PM
ढाका/नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन पर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शोक जताते हुए कहा कि "उनका योगदान बहुत बड़ा है"। बेगम खालिदा जिया तीन बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनीं और ढाका के एवरकेयर अस्पताल में इलाज के दौरान स्थानीय समय के अनुसार सुबह लगभग 6 बजे निधन हो गया। वह 80 साल की थीं। शेख हसीना की सरकार के दौरान ही 2018 में उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भेजा गया था। बेगम खालिदा जिया के निधन के साथ ही बांग्लादेश में 'दो बेगमों की लड़ाई' भी अब खत्म हो गई है। शेख हसीना खुद पिछले साल अगस्त से भारत में रह रही हैं।

शेख हसीना और बेगम खालिदा जिया के बीच की प्रतिद्वंदिता को बांग्लादेश की राजनीति में 'बैटल ऑफ द बेगम्स' के नाम से जाना जाता था। शेख हसीना और खालिदा जिया का रिश्ता सिर्फ राजनीतिक प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं था, बल्कि यह व्यक्तिगत दुश्मनी, जेल, मुकदमों और सत्ता के दुरुपयोग तक फैला हुआ था। 2018 से खालिदा जिया जेल में थीं और उनकी पार्टी कहती रही कि उनकी तबीयत खराब है और उन्हें इलाज के लिए विदेश भेजा जाए, लेकिन शेख हसीना ने इजाजत नहीं दी।
बांग्लादेश में 'बैटल ऑफ द बेगम्स' खत्म
शेख हसीना और बेगम खालिजा जिया के बीच की इस लड़ाई की जड़ें आजादी के बाद के बांग्लादेश की खून-खराबे वाली राजनीति में हैं। शेख हसीना शेख मुजीबुर रहमान की बेटी हैं, जिन्होंने बांग्लादेश को आजादी दिलवाई थी और देश के पहले राष्ट्रपति बने। लेकिन 1975 में एक क्रूर मिलिट्री तख्तापलट में मुजीब की हत्या कर दी गई। इस दौरान उनके परिवार के ज्यादातर सदस्यों को खत्म कर दिया गया। लेकिन सैन्य शासन महज दो सालों में ही खत्म हो गया। खालिदा जिया के पति जियाउर रहमान ने देश की बागडोर संभाली, लेकिन उनकी भी हत्या कर दी गई। जियाउर रहमान ने बांग्लादेश की राजनीति को बंगाली संस्कृति से निकालकर इस्लामिक कर दिया। देश को सेक्युलर रास्ते से हटाकर इस्लामिक राजनीति की पटरी पर ला दिया।
जियाउर रहमान की 1981 में एक और नाकाम सैन्य तख्तापलट के दौरान हत्या कर दी गई। जिसके बाद बेगम खालिदा जिया ने अपनी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की बागडोर संभाली। इसके बाद ही दोनों की प्रतिद्वंदिता शुरू हुई। 1990 के दशक और 2000 के शुरुआती वर्षों में सत्ता बार-बार दोनों के बीच बदलती रही, लेकिन हर चुनाव के साथ राजनीतिक ध्रुवीकरण गहराता गया। संसद बहिष्कार, हड़तालें, सड़कों पर हिंसा और संस्थाओं का राजनीतिक इस्तेमाल आम हो गया। इस टकराव ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया और देश को लंबे समय तक अस्थिरता में डाले रखा।हालांकि 1980 के दशक के आखिर तक दोनों ने एक साथ मिलकर सैन्य तानाशाह इरशाद को हटाने के लिए मिलकर आंदोलन किया। यह आंदोलन 1990 में अपने चरम पर पहुंच गया, जब लगातार विरोध प्रदर्शनों, जिनमें ज्यादातर छात्र आंदोलन शामिल थे, उसने देश को लगभग ठप कर दिया। आखिरकार इरशाद ने 6 दिसंबर 1990 को इस्तीफा दे दिया। यह क्षण बांग्लादेश के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ था। दोनों बेगमों की यह छोटी सी एकता, सैन्य शासन को खत्म करने में कामयाब रही। लेकिन इसके बाद दोनों के बीच बदले की राजनीति का खतरनाक खेल शुरू हुआ, जो पिछले साल शेख हसीना की सत्ता के पतन के साथ खत्म हुआ और अब बेगम खालिदा जिया के निधन के साथ खत्म हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.