भारत में ही रहेंगी शेख हसीना:जब चुनाव होंगे तब लौटेंगी

Updated on 09-08-2024 03:06 PM

शेख हसीना के बेटे जॉय वाजिद ने कहा कि उनकी मा बांग्लादेश वापस लौटेंगी। उन्होंने कहा कि नई केयरटेकर सरकार जब चुनाव कराने की घोषणा करेगी, तब वो अपने देश जाएंगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उनके बयान से ये साफ नहीं हुआ कि हसीना फिर से चुनाव लड़ेंगी या नहीं।

वहीं, बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के मंत्रियों के पोर्टफोलियो का बंटवारा कर दिया गया है। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने अपने पर 27 मंत्रालय का प्रभार रखा है।

उनके पास रक्षा, शिक्षा, सड़क और पुल, फूड, कपड़ा, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, रेलवे, कृषि समेत अहम मंत्रालय हैं। छात्र आंदोलन से जुड़े छात्र नेता नाहिद इस्लाम को टेलीकम्युनिकेशन और आईटी मंत्रालय और आसिफ महमूद को युवा-खेल मंत्रालय मिला है।

राजनीति में उतरेंगे हसीना के बेटे, पहले इनकार किया था
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री हसीना ने देश में हिंसा शुरू होने के बाद 5 अगस्त को इस्तीफा देने के बाद देश छोड़ दिया था। जॉय ने कहा कि इन घटनाओं के बाद भी हम अपने लोगों और पार्टी का साथ नहीं छोड़ सकते। इससे पहले जॉय ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी मां शेख हसीना अब बांग्लादेश नहीं लौटेंगी।

इस बयान को लेकर उन्होंने कहा- हां ये सच है कि मैंने ऐसा कहा था, लेकिन देश भर में हमारे नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले के बाद अब बहुत कुछ बदल गया है। अब हम अपने लोगों की हिफाजत करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। हम उन्हें अकेला नहीं छोड़ेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे जॉय ने कहा कि वह राजनीति में उतरने के लिए तैयार हैं। जॉय ने पहले कहा था कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है।

जॉय ने कहा- मेरी मां का ये आखिरी कार्यकाल था। वे अगला चुनाव नहीं लड़तीं। मेरा भी राजनीति में आने का कोई मन नहीं था। मैं तो अमेरिका में सेटल हो चुका था, लेकिन पिछले दिनों जो कुछ हुआ, उससे पता चलता है कि देश की लीडरशिप में खालीपन आ गया है। पार्टी की खातिर मुझे राजनीति में उतरना होगा। इसके लिए मैं सबसे आगे खड़ा रहूंगा।

जॉय ने कहा कि मुझे यकीन है कि अवामी लीग चुनाव में हिस्सा लेगी तो हम जीत भी सकते हैं। अवामी लीग बांग्लादेश की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी पार्टी है। हमारा सबसे बड़ा पार्टी कैडर है।

भारत में ही रहेंगी शेख हसीना, मोदी का किया शुक्रिया
जॉय ने दावा किया कि शेख हसीना का किसी भी देश में शरण लेने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा- मेरी मां भारत में हैं। अब वो कहीं नहीं जाएंगी। जैसे ही अंतरिम सरकार नए चुनाव की हरी झंडी देती हैं, मेरी मां बांग्लादेश जाएंगी। मैं इतने कम समय में मेरी मां की जान बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं।

बांग्लादेश हिंसा में पाकिस्तान-ISI का हाथ बताया
जॉय ने पाकिस्तान पर बांग्लादेश में अशांति भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा ऐसे सबूत मिले हैं जो दर्शाते हैं कि इस अराजकता में पाकिस्तान की ISI का हाथ है। इसकी पूरी प्लानिंग की गई थी।

सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाकर स्थिति को भड़काया गया। सरकार ने स्थिति पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। जॉय ने आरोप लगाया है कि दंगाइयों ने पुलिस पर बंदूक से हमला किया, ये वो हथियार थे जो सिर्फ आतंकी संगठन या फिर विदेशी ताकत ही मुहैया करा सकती है।

बांग्लादेश में कई दिनों की राजनीतिक उथल-पुथल के बाद गुरुवार रात अंतरिम सरकार का गठन हो गया। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली। भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया कि बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा भी इस शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.