शिखर धवन ने पहले 10 साल बड़ी लड़की से की थी शादी, अब फिर से पवित्र बंधन में बंधने को तैयार, देखें प्री वेडिंग इवेंट की तस्वीरें

Updated on 21-02-2026 12:47 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन लंबे समय से सोफी शाइन को डेट कर रहे थे। उन्होंने कुछ समय पहले ही फिर सोफी से सगाई कर ली थी। अब वह कुछ दिनों में ही सोफी से शादी करने वाले हैं। दोनों की वेडिंग के प्री वेडिंग इवेंट भी शुरू हो गए हैं, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। हाल ही में उनके संगीत की फोटोज सामने आई थीं। अब खुद गब्बर की होने वाली दुलहन सोफी ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

हालांकि वो फोटोज शेयर करते हुए सोफी ने यह नहीं बताया कि यह कौनसे इवेंट की फोटोज हैं। लेकिन शिखर और सोफी के कपड़ों से ऐसा लग रहा है कि यह तस्वीरें दोनों की हल्दी के इवेंट की हैं।

ट्रेडिशनल कपड़ों में जच रही थीं सोफी शाइन

आयरलैंड की सोफी शाइन पर ट्रेडिशनल आउटफिट गजब के लग रहे हैं। उन्होंने शेयर की गई तस्वीरों में लहंगा पहना हुआ है, जोकि उनपर काफी ज्यादा जच रहा है। सोफी ने लाल और गोल्डन रंग का लहंगा पहना हुआ है। वहीं शिखर धवन ने वाइट कुर्ते पजामे पर येलो कलर की वेस्ट कोट पहन रखी है। दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छे लग रहे हैं।

शिखर ने इससे पहले 10 साल बड़ी लड़की से रचाई थी शादी

बता दें कि सोफी शाइन के साथ शिखर धवन की दूसरी शादी होने जा रही है। उससे पहले उन्होंने अपने से 10 साल बड़ी लड़की आयशा मुखर्जी से शादी रचाई थी। 2012 मो दोनों की शादी हुई थी। पहली वाइफ से शिखर धवन का एक बच्चा भी है, जिसका नाम जोरावर है। जोरावर का जन्म 2014 में हुआ था। शिखर और आयशा का डाइवोर्स 2023 में हुआ था। आयशा और शिखर धवन के बेटे जोरावर को आईपीएल के दौरान कई बार स्टेडियम मे देखा गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.