डांस रियलिटी शो में शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही के बीच जमकर हुआ मुकाबला

Updated on 08-06-2022 10:09 PM

मुंबई बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही ने टीवी के एक डांस रियलिटी शोडांस दीवाने जूनियर्सके सेट पर डांस का मुकाबला किया। शिल्पानिकम्माके को-एक्टर्स अभिमन्यु दासानी और शर्ली सेट्टा के साथ शो में पहुंचीं थीं।

शिल्पा और नोरा ने पॉपुलर गानेबाबूजी जरा धीरे चलोपर डांस किया। जज नीतू कपूरऔर मर्जी पेस्टिनजी ने भी डांस-ऑफ को एन्जॉय किया। मेकर्स ने इसका प्रोमो वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है। लोग नोरा-शिल्पा के डांस ऑफ को एन्जॉय कर रहे हैं।


वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी नेबाबूजी जरा धीरे चलोपर डांस शुरू करती हैं। उनके बैकग्राउंड में शो चाइल्ड कंटेस्टेंट्स भी होते हैं। शिल्पा को इस दौरान लाल रंग के खूबसूरत आउटफिट में देखा गया। वहीं, ब्लू कलर के आउटफिट में अपने डांसिंग मूव्स दिखाते हुए नजर आई।

दोनों के मुकाबले को नीतू कपूर और मर्जी दोनों एन्जॉय करते दिखाई दिए। शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही दोनों को बच्चों के साथ मंच पर परफॉर्म करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान नीतू कपूरी दोनों को चीयर करते हुए नजर आईं। इसके अलावा, शिल्पा शो के कंटेस्टेंट रुंझुन के भाई नियोम के साथ भी डांस करती नजर आईं। नियोम एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी के कारण पार्शियली-इम्पेयर्ड विजन (कम दिखाई देने वाली बीमारी) से पीड़ित है। जज मर्जी, नोरा नीतू ने नियोम को एक जोड़ी चश्मा गिफ्ट किया जो उन्हें बेहतर देखने में मदद करेगा।


इसके अलावा, शो में गैंग प्रतीक के सी-कंपनी ग्रुप ने शिल्पा शेट्टी के हिट गानेधड़कनपर परफॉर्म किया। शिल्पा ने उनकी तारीफें कीं। उन्होंने कहा, यह एक अच्छी तरह से कोरियोग्राफ की गई परफॉर्मेंस थी। इस एक्ट ने पालतू जानवरों के सम्मान के संदर्भ में एक बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश दिया जो सराहनी है। यह शानदार परफॉर्मेंस थी।

बात करें शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की, तो वह आखिरी बारहंगामा 2’ में परेश रावल के अपॉजिट नजर आईं थीं। वह अगली बालनिकम्मामें नजर आएंगी। यह फिल्म 17 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को सब्बीर खान ने डायरेक्टर किया है। इसमें अभिमन्यु दसानी लीड रोल में हैं। फिल्म में समीर सोनी भी महत्वपूर्ण रोल में हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.