बॉम्बे फैशन वीक में शिल्पा ने दिखाया जलवा

Updated on 04-05-2022 09:33 PM

मुंबई बालीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बॉम्बे फैशन वीक में शो-स्टॉपर बनी तो रैंप पर आते ही वह लोगों का दिल ले उड़ीं। कहने को तो वह ट्रडिशनल लहंगा-चोली ही पहनी थीं, लेकिन ये कपड़े भी उनके ऊपर इतने ग्लैमरस लग रहे थे कि उसके आगे आज के जमाने की यंग एक्ट्रेसेस तक के लहंगा लुक्स भूल जाना आसान है। अगर यकीन हो, तो आप खुद इस बाला की तस्वीरें देख सकते हैं।  बॉम्बे फैशन वीक 2022 में इस बार शिल्पा शेट्टी कुंद्रा डिजाइनर गोपी वैद्य के लिए शो-स्टॉपर बनीं।

उन्होंने लेबल के लेटेस्ट कलेक्शन के लिए मॉडल्स के साथ रैंप वॉक किया। इस अदाकारा के लिए ऐसे कपड़े चुने गए थे, जो उनकी टॉल एंड स्लिम फ्रेम को जबरदस्त तरीके से कॉम्प्लिमेंट करते हुए उन्हें स्टनिंग लुक दे रहे थे। एक्ट्रेस ने जो डिजाइनर लहंगा पहना था, उसका बेस वाइट कलर का था, जिस वजह से उस पर किया गया कलरफुल ओवरऑल प्रिंट और उभरकर रहा था। प्रिंटिड होने के कारण इस लहंगा का वेट भी काफी लाइट था। बेल्ट पोर्शन पर मिरर एंड टैसल्स का काम किया गया था। वहीं साइड में लंबी लटकन लगाई गई थी। लहंगे की घेरदार स्कर्ट के साथ ऊपर छोटी चोली दी गई थी, जो पीछे से बैकलेस थी और उसमें डोरी डिजाइन डाली गई थी। इसमें हेमलाइन पर कौड़ियां लगी देखी जा सकती थीं, तो वहीं स्लीव्स के पोर्शन पर लहंगे से मैच करते रंगों वाले धागों से तैयार टैसल्स लगे हुए थे।

इसकी नेकलाइन को यू-शेप्ड और गहरा रखा गया था। सिर से लेकर पांव तक शिल्पा शेट्टी का लुक एकदम परफेक्ट लग रहा था। कॉन्फिडेंट वॉक और पोज उनकी अपीयरेंस को और पावरफुल बना रहे थे। हालांकि, इस पूरे लुक में एक और चीज जो सबका ध्यान चुरा रही थी, वो उनकी फ्लॉन्ट होती वेस्ट थी। शिल्पा का टोन्ड एब्डमन और लीन फिगर कुछ ऐसा था कि उसे देख किसी को भी जलन हो जाए। शिल्पा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह भले ही उम्र में हर साल बड़ी होती जाएं, लेकिन उनका जलवा और हुस्न हर बीतते दिन के साथ कम नहीं बल्कि और बढ़ते रहने वाला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.