शिंजो आबे की पार्टी 15 साल बाद बहुमत से चूकी:जापान में किसी को बहुमत नहीं, PM इशिबा बोले- हार के बाद भी पद पर रहूंगा

Updated on 29-10-2024 04:52 PM

जापान में सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) गठंबधन को संसद में बहुमत नहीं मिल पाया है। शिंजो आबे की पार्टी LDP को सिर्फ 191 सीटें मिली हैं और उसे 65 सीटों का नुकसान हुआ है। पिछले 15 साल में पार्टी का यह सबसे खराब रिजल्ट है। LDP और उसकी सहयोगी पार्टी कोमिटो को कुलमिलाकर 215 सीटें मिली हैं।

सरकार चलाने के लिए गठबंधन को 233 सीटें हासिल करनी होंगी। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने पिछले महीने पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव जीता था जिसके बाद वे देश के प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद इशिबा ने चुनाव कराने का ऐलान किया था।

चुनाव परिणाम के बाद जापानी PM ने कहा कि चुनाव परिणाम उनके पक्ष में नहीं आए हैं। जनता ने कठोर फैसला सुनाया है। वे विनम्रता से इसे स्वीकार कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल वे किसी और दल को जोड़ने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।

चुनाव से पहले जापानी मीडिया में दावा किया जा रहा था कि LDP को अगर बहुमत नहीं मिला तो PM इशिबा पद छोड़ सकते हैं। अगर ऐसा होता तो वे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे कम समय तक प्रधानमंत्री बनने वाले शख्स बन जाते। हालांकि इशिबा ने कहा कि वे पद पर बने रहेंगे।

भ्रष्टाचार के खुलासे का नुकसान हुआ 

2009 के बाद यह पहली बार है जब LDP को बहुमत नहीं मिला है। BBC के मुताबिक बहुमत हासिल नहीं करने के पीछे LDP नेताओं का कई घोटाले में घिरा होना है। यही वजह है कि LDP की लोकप्रियता में लगातार गिरावट आई है। इस साल की शुरुआत में LDP की अप्रूवल रेटिंग 20% से कम हो गई थी।

क्या थे भ्रष्टाचार के आरोप

LDP की पार्टी के सांसदों पर आरोप लगा कि उन्होंने पार्टी को मिले राजनीतिक चंदे का पैसा हड़प लिया। उन्होंने अकाउंट में हेराफेरी कर पार्टी का पैसा खुद के अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया। मामले का खुलासा होने के बाद PM किशिदा ने कई कैबिनेट मंत्रियों और अन्य लोगों को पद से हटा दिया था।

हालांकि इससे जनता का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इस वजह से फुमियो किशिदा को प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

LDP की सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी जापान की संवैधानिक डेमोक्रेटिक पार्टी (CDP) ने बेहतर प्रदर्शन कर के दिखाया। CDP नेता योशिहिको नोडा ने कहा कि वह मौजूदा सरकार को हटाने के लिए गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। CDP गठबंधन के पास फिलहाल 163 सीटें हैं और वे सरकार बनाने से बहुत दूर हैं।

रिकॉर्ड संख्या में जीतीं महिला उम्मीदवार 

NHK न्यूज के मुताबिक इस बार जापान में रिकॉर्ड मतों से महिलाएं सांसद बनने में सफल हुई हैं। 465 सीटों वाले सदन में इस बार 73 महिलाओं ने जीत हासिल की। 2021 के चुनाव में सिर्फ 45 महिलाएं चुनाव जीत पाई थीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.