शोएब अख्तर करायेंगे घुटने की सर्जरी

Updated on 23-11-2021 07:11 PM

लाहौर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि अब उनके दौड़ने के दिन नहीं रहे हैं।  अख्तर के अनुसार उन्हें अपने घुटने की सर्जरी करानी होगी। अख्तर अपने करियर के दौरान भी चोटों से परेशान रहे थे। इसी कारण उन्होंने पहले भी मेलबर्न में घुटने की सर्जरी करायी थी।

इस तेज गेंदबाज ने ट्विटर पर अपनी तस्वीर जारी करते हुए लिखा कि मेरे दौड़ने के दिन अब लद गये हैं क्योंकि मैं अपना घुटना बदलवाने के लिए जल्द ही मेलबर्न जाउंगा। अख्तर को दुनिया के सर्वकालिक तेज गेंदबाजों में से एक माना  जाता है। वह रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से भी लोकप्रिय रहे हैं।

 इस तेज गेंदबाज ने साल 2011 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया था। उन्होंने पाक की ओर से 46 टेस्ट और 163 एकदिवसीय मैच खेलते हुए 178 और 247 विकेट लिए हैं। उनके नाम 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 19 विकेट भी हैं। अख्तर ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच साल 2011 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने एक विकेट हासिल किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.