शोएब अख्तर ने बता दी बड़ी वजह, क्यों विराट कोहली जैसे ब्रांड नहीं बन सके बाबर आजम!

Updated on 22-02-2023 08:16 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) की पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली से खूब तुलना होती है। बाबर ने जरूर विराट के कई रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। लेकिन फिर भी उनका हैसियत विराट कोहली (Virat Kohli) जैसे नहीं हुई है। अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने बाबर आजम के की बात करने के तरीके पर आपत्ति जताई है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि क्यों बाबर आजम ब्रांड नहीं बन सकते हैं।

बाबर पर उठाए सवाल

शोएब अख्तर का कहना है कि बाबर आजम ठीक से बोल नहीं पाते हैं। उन्होंने उनकी इंग्लिश नहीं आने की बात भी कही। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा- क्रिकेट खेलना और मीडिया से बात करना दोनों अलग-अलग चीजें हैं। अगर आप ठीक से बोल नहीं पाते तो खुद को जाहिर नहीं कर पाएंगे। इसलिए उनका आगे पहुंचना मुश्किल है।

अख्तर ने आगे कहा कि अभी आप देख ले, कोई कैरेक्टर नहीं टीम में। ना कोई बात करने का तरीका। जब वे प्रेजेंटेशन में आते हैं तो कितना अजीब लगता है। कितना मुश्किल है इंग्लिश सीखना और बात करना?

दिग्गज पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने बताया कि क्यों स्टार बल्लेबाज बाबर आजम पाकिस्तान में सबसे बड़ा ब्रांड बनने में विफल रहा है। अख्तर ने कहा, 'मैं खुले तौर पर कहना चाहता हूं कि बाबर आजम पाकिस्तान में सबसे बड़ा ब्रांड होना चाहिए, लेकिन वह पाकिस्तान में सबसे बड़ा ब्रांड क्यों नहीं बन पाया? क्योंकि वह बोल नहीं सकता है। क्यों सिर्फ मैं, अफरीदी और वसीम भाई ही ऐड में आ रहे हैं। इसकी वजह है कि हम इसे जॉब की तरह लेते हैं।'

पहले दे चुके जवाब

इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर ने जोर देकर कहा था कि उनका प्राथमिक काम क्रिकेट खेलना है। बाबर ने ये बाद तब कही थी जब पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद ने इंग्लिश में उनके खुलकर बातचीज करने की कमी के बारे में सवाल उठे थे। बाबर ने कहा था, 'मैं एक क्रिकेटर हूं, मेरा काम क्रिकेट खेलना है। मैं 'गोरा' नहीं हूं, जो पूरी तरह से अंग्रेजी जानता है। हां, मैं इस पर काम कर रहा हूं, लेकिन आप इन चीजों को समय के साथ सीखते हैं, आप तुरंत नहीं सीख सकते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.