लगातार दो फिफ्टी ठोकने वाले जेसन रॉय को करारा झटका, आउट होकर गुस्सा जाहिर किया था, अब पड़ गए लेने के देने

Updated on 27-04-2023 08:38 PM
कोलकाता: जबरदस्त फॉर्म में चल रहे कोलकाता नाइटराइडर्स के तूफानी बल्लेबाज जेसन रॉय पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल के 16वें सीजन के 36वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद मैच रेफरी ने यह सजा सुनाई। आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के अनुसार, रॉय ने लेवल 1 के उल्लंघन की बात स्वीकार की। लेवर 1 आचार संहिता के अपराधों के लिए मैच रेफरी का निर्णय आखिरी और सर्वामान्य होता है। आईपीएल की आचार संहिता का अनुच्छेद 2.2 प्लेयर्स की खेल भावना के विपरित व्यव्हार को प्रदर्शित करता है।
IPL 2023 में जेसन रॉय
43 (39)
61 (26)
जेसन रॉय की तूफानी फिफ्टी
आरसीबी के खिलाफ जेसन रॉय ने 29 बॉल में 56 रन की धमाकेदार पारी खेली थी, जिसमें चार चौके और 5 छक्के शामिल थे। कोलकाता नाइटराइडर्स ने शुरुआती 6 ओवर्स में 66 रन बनाए, जो इस सीजन में पावरप्ले में उनका बेस्ट स्कोर रहा। इस दौरान इंग्लैंड के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने एक ही ओवर में चार छक्के लगाकर सनसनी मचा दी। उस ओवर में केकेआर ने कुल 25 रन बटोरे। स्पिनर शाहबाज अहमद की जमकर पिटाई कर डाली।

क्यों ठोका गया जुर्माना?

जेसन रॉय पहली पारी के 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए, जिसके बाद डगआउट की ओर लौटते वक्त रॉय ने गुस्से में बल्ला हवा में उछाल दिया था। कमेंटेटर्स ने उस वक्त उनके व्यवहार की काफी आलोचना भी की थी। अब मैच रेफरी ने पूरे मामले में संज्ञान लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.