राजस्थान रायल्स को झटका , बटलर की जगह शामिल लुईस भी चोटिल

Updated on 16-09-2021 10:10 PM
नई दिल्ली ।  राजस्थान रॉयल्स की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शुरु होने से पहले ही एक झटका लगा है। जोस बटलर के रिप्लेसमेंट के रूप में रॉयल्स टीम में शामिल वेस्टइंडीज के बल्लेबाज एविन लुईस चोटिल हो गए हैं। लुईस को सीपीएल के फाइनल में चोट लग गई थी। लुईस लीग में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स टीम की तरफ से खेल रहे थे। सेंट लूसिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में फील्डिंग के दौरान चौका रोकने के प्रयास में उनके कंधे में चोट लग गयी। इस मामले में तत्काल ही फिजियो मैदान पर आया और उन्हें इलाज दिया हालांकि, बाद में वो कुछ देर के लिए मैदान से बाहर चले गए थे पर बाद में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे पर केवल 6 रन बनाकर ही पेवेलियन लौट गये। 
लुईस की चोट अगर गंभीर हुई तो ये राजस्थान रॉयल्स के लिए यह बड़ा झटका होगा। टीम पहले ही कई स्टार खिलाड़ियों के बाहर होने से परेशान रही है। बेन स्टोक्स, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर जैसे स्टार खिलाड़ियों ने पहले ही आईपीएल 2021 के दूसरे चरण से अपना नाम वापस ले लिया था। लुईस राजस्थान के लिए काफी अहम हैं क्योंकि वह इस समय शानदार फॉर्म में हैं। वह सीपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में अभी दूसरे नंबर पर हैं। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.