हार से हैरान हार्दिक पंड्या, बल्लेबाजों को लगाई लताड़ तो ये बहाने भी बनाए

Updated on 17-04-2023 07:41 PM
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तीन विकेट की शिकस्त मिलने के बाद कहा कि पावरप्ले के बाद उन्हें इस नतीजे की उम्मीद नहीं थी। जीत के लिए 178 रन का पीछा करते हुए राजस्थान ने शुरुआती तीन ओवर में चार रन पर दो विकेट गंवा दिये थे और पावरप्ले (शुरुआती छह ओवर) के बाद टीम का स्कोर महज 26 रन था। कप्तान संजू सैमसन (32 गेंद में 60 रन) और शिमरन हेटमायर (26 गेंद में नाबाद 56) ने हालांकि तेज तर्रार पारी खेल चार गेंद शेष रहते टीम को जीत दिला दी।

मैच के बाद पंड्या ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो पावरप्ले के बाद इस नतीजे के बारे में सोचा नहीं था। इस खेल की यही खासियत है। खेल समाप्त होने से पहले कभी पूरा नहीं होता। टीम के खिलाड़ियों को यह सबक सीखना चाहिए।’ मैच में हरफनमौला प्रदर्शन (19 गेंद में 28 रन और चार ओवर में 24 रन पर एक विकेट) करने वाले पंड्या ने कहा कि उनकी टीम को पहले बल्लेबाजी करते हुए कुछ और रन बनाने चाहिए थे।

उन्होंने कहा, ‘हमने कुछ रन कम बनाये। मेरे आउट होने के बाद उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। हमें थोड़ा और प्रयास कर 200 के करीब रन बनाने चाहिए थे। हम इस लक्ष्य का बचाव भी अच्छे से कर रहे थे लेकिन मुझे लगा की हमने 10 रन कम बनाये।’ मैन ऑफ द मैच शिमरन हेटमायर चार मैचों में गुजरात के खिलाफ पहली जीत दर्ज कर के खुश थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास अभी कुछ बयां करने के लिए शब्द नहीं है। पिछले सत्र में उन्होंने हमें तीन बार हराया था तो यह जीत बदले की तरह है। मैं अभ्यास सत्र के दौरान ऐसी स्थिति को दिमाग में रखता हूं। हमें विश्वास था की हम आखिरी के आठ ओवर में 100 रन के करीब के लक्ष्य को हासिल कर सकते है।’

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने गुजरात को 177 रन पर रोकने पर अपने गेंदबाजों की तारीफ की। सैमसन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि गेंदबाजों को बार बार बदलना बहुत जरूरी था। वे हमारे स्पिनरों के खिलाड़ी तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कुछ अच्छे प्रहार किये लेकिन मुझे अपनी टीम पर बहुत गर्व है कि उन्होंने गुजरात की पारी को 170 के करीब स्कोर तक सीमित कर दिया।’

सैमसन ने कहा, ‘हमारी बल्लेबाजी की शुरुआत में नयी गेंद से उन्होंने शानदार स्विंग गेंदबाजी की। और हमें उनका सम्मान करना था। ’ हेटमायर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘उसे आसान परिस्थितियां पसंद नहीं हैं, हम उसे ऐसी परिस्थितियों में डालना पसंद करते हैं क्योंकि वह आमतौर पर ऐसी स्थितियों से हमें मैच जिताता रहता है।’
IPL 2023: गुजरात-राजस्थान के मैच में बने यह रोचक रिकॉर्ड, संजू ने उड़ा दी राशिद खान की धज्जियां


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.