भोजपुरी फिल्म ‘बल और बलिदान’ की शूटिंग पूरी

Updated on 10-12-2021 07:26 PM

मुंबई    भोजपुरी फिल्मबल और बलिदान’  की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में नवोदित एक्टर विनोद यादव  और एक्ट्रेस सुदीक्षा के बीच की कैमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई है। निर्माता साक्षी यादव इनकी जोड़ी को एक बार फिर से ऑनस्क्रीन लेकर रही हैं। दोनों फिल्मकर्मपुत्रमें रोमांस करते हुए देखने के लिए मिलेगी। अवॉर्ड विनर फिल्म निर्देशक आनंद डी घटराज के निर्देशन में बन रही गुंडा फेम एक्टर विनोद यादव की भोजपुरी फिल्मबल और बलिदानकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।

 अन्नी फिल्म्स प्रोडक्शन्स के बैनर तले फिल्म की को-प्रोड्यूसर साक्षी यादव हैं, जो एक के बाद एक फिल्मों का निर्माण कर रही हैं। वैसे भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पुरुष निर्माता ही अक्सर नजर आते हैं। लेकिन, इस धारणा को तोड़ते हुए साक्षी यादव बैक टू बैक फिल्मों का निर्माण कर रही हैं। उनकी फिल्मबल और बलिदानकी शूटिंग पूरी हो चुकी है, तो वही वो 17 दिसम्बर से उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद के रमणीय स्थलों परकर्मपुत्रकी शूटिंग शुरू करने जा रही हैं।

इस फिल्म का प्रचार आरआरजे मीडिया कर रही है। इसमें भी विनोद यादव के अपोजिट सुदीक्षा झा नजर आने वाली हैं। सुदीक्षा झा जो कि विनोद यादव से पहले खेसारी लाल यादव के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। अब वोबल और बलिदानके बाद विनोद यादव की अगली फिल्मकर्मपुत्रकी शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। एक्टर विनोद यादवकर्मपुत्रको लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित हैं और हो भी क्यों क्योंकि वोकर्मपुत्रकी शूटिंग अपने गांव खलीलाबाद में करने जा रहे हैं, जिसको लेकर खलीलाबाद में भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अपने क्षेत्र में शूटिंग करने का मजा कुछ और ही होता है। एक्टर विनोद यादव ने अपने गांव में शूटिंग को लेकर कहा किमैं अपने गांव में शूटिंग शुरू कर रहा हूं। जिसको लेकर अभी से ही मुझे अपने क्षेत्र से फोन और एसएमएस आने शुरू हो गए हैं।

अभी हाल ही में मैंनेबल और बलिदानकी शूटिंग पूरी की है। अब मैंकर्मपुत्रबनने को पूरी तरह से तैयार हूं।कर्मपुत्रकी कहानी भीबल और बलिदानकी तरह ही अनोखी कहानी है। जैसा कि आपको टाइटल से पता चल ही गया है। हमने फिल्म को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।’ ‘कर्मपुत्रको लेकर निर्देशक इकबाल बक्श ने कहा किहमने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी, लेकिन कोरोना काल के चलते इसे बीच मे रोकना पड़ा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.