फॉर्मूला-1 कार की स्पीड से भी तेज शॉट, Satwiksairaj rankireddy ने दर्ज कराया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम

Updated on 19-07-2023 02:14 PM
सोका (जापान): भारत के स्टार खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने 565 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के स्मैश के साथ बैडमिंटन में किसी पुरुष खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज ‘हिट’ का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सात्विक ने 2013 में मलयेशिया के टेन बून हियोंग के 493 किमी प्रति घंटे के बनाए एक दशक से भी पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। महिला वर्ग में सबसे तेज बैडमिंटन ‘हिट’ का रिकॉर्ड मलयेशिया की टेन पियर्ली (438 किमी/घंटा) के नाम है। वर्ल्ड रिकॉर्ड 14 अप्रैल 2023 को इंडोनेशिया ओपन में बनाया गया था। सात्विक ने यह स्मैश गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के आधिकारिक जजों के सामने जापान के सेइतामा के सोका में योनेक्स फैक्टरी जिम्नेजियम में लगाया था। रेिकॉर्ड को अब मान्यता मिली है।

खेल में सबसे तेज
टेबल टेनिस (फास्टेस्ट हिट) - लुकाज बडनर (पोलैंड)-116 किमी प्रति घंटे
टेनिस (फास्टेस्ट सर्व) -जॉन इस्नर (अमेरिका)-253 किमी प्रति घंटे
क्रिकेट (फास्टेस्ट बॉल) –शोएब अख्तर (पाकिस्तान)-161.3 किमी/घंटे
फॉर्म्यूला-1 कार (मैक्सिमम स्पीड)- (होंडा कार)-397.3 किमी प्रति घंटे
बैडमिंटन (फास्टेस्ट हिट) -सात्विक साईराज (भारत)-565 किमी/घंटे

पूरी दुनिया में सात्विकसाईराज के रिकॉर्ड की गूंज
जापान की खेल उपकरण निर्माता कंपनी योनेक्स ने कहा, ‘योनेक्स को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि योनेक्स बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (भारत) और टेन पियर्ली (मलेशिया) ने क्रमश: सबसे तेज पुरुष और महिला बैडमिंटन हिट के साथ नया गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है।’ विश्व रिकॉर्ड 14 अप्रैल 2023 को बनाया गया था और गिनीज विश्व रिकॉर्ड के आधिकारिक जजों ने उस दिन के गति माप नतीजों के आधार पर इसकी पुष्टि की। सात्विक ने यह स्मैश जापान के सेइतामा के सोका में योनेक्स फैक्टरी जिम्नेजियम में लगाया था।

कोरिया ओपन में भी दहाड़, सात्विक और चिराग विजय रथ पर सवार
उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 में खिताबी जीत के बाद कोरिया ओपन में खेल रहे सात्विक और चिराग ने विरोधी जोड़ी को अधिक मौके नहीं दिए। भारतीय जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए 4-1 की बढ़त बनाई जिसे उन्होंने ब्रेक तक 11-6 तक पहुंचाया। सात्विक और चिराग ने इस बढ़त को 18-15 तक पहुंचाया और फिर पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में थाईलैंड की जोड़ी अच्छी शुरुआत करते हुए 9-4 की बढ़त बनाने में सफल रही। सात्विक और चिराग ने हालांकि जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 15-11 किया और फिर गेम और मुकाबला जीत लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.