अंपायर के रिकॉर्ड दिखाएं, DRS में लग रहा समय, LBW दिए जाने से अभी तक नाखुश हैं डेविड वॉर्नर

Updated on 19-10-2023 02:36 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में डीआरएस का फैसला अपने खिलाफ जाने से नाराज और दुखी हैं और उन्होंने व्यवस्था में अधिक जवाबदेही की मांग की है। ऑस्ट्रेलिया ने लखनऊ में यह मैच पांच विकेट से जीता। वॉर्नर को श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने एलबीडब्ल्यू आउट किया था। आउट दिए जाने के बाद वॉर्नर उस मुकाबले में अंपायर पर भी भड़क गए थे।

डेविड वॉर्नर ने क्या कहा?

डेविड वॉर्नर ने मांग की है कि खिलाड़ियों को बताना चाहिए कि हॉक आई कैसे काम करती है। उन्होंने कहा, 'मैंने कभी नहीं देखा कि हॉक आई ने बताया हो कि तकनीक कैसे काम करती है। यह सिर्फ टीवी के लिए है।ट डेविड वॉर्नर ने बताया कि उन्होंने मैदानी अंपायर जोएल विल्सन से पूछा कि मुझे आउट क्यों दिया गया, तो उन्होंने कहा कि गेंद वापस स्विंग होकर स्टंप्स पर लग रही थी। मुझे ऐसा नहीं लगा।'
उन्होंने यह भी कहा कि यहां बॉल ट्रैकिंग फैसलों में ऑस्ट्रेलिया की तुलना में अधिक समय लग रहा है। वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाने वाले वॉर्नर ने कहा, 'यहां इतना समय लग रहा है कि बल्लेबाज इंतजार करते हुए चिढ़ जाए।'

अंपायर के रिकॉर्ड स्क्रीन पर दिखाए

डेविड वॉर्नर ने एक नया मुद्दा भी छेड़ दिया है। उनका कहना है कि जब खिलाड़ी बैटिंग या बॉलिंग के लिए आता है तो उसके रिकॉर्ड स्क्रीन पर दिखाए जाते हैं। इसी तरह अंपायर के आने पर भी उनका रिकॉर्ड दिखाए जाए। वॉर्नर ने कहा- ऐसी कई चीजें हैं जो मैं देखना चाहता हूं। जिस तरह बल्लेबाज जब आते हैं तो उनके आंकड़े बोर्ड पर आते हैं। तो मुझे लगता है, उसी तरह अंपायर्स के भी फैसलों का आंकड़ा दिखाया जाना चाहिए। जब अंपायर्स आते हैं तो उनके भी फैसलों का आंकड़ा आना चाहिए। नेशनल रग्बी लीग (NRL) में ऐसा होता है। मुझे लगता है कि NFL में भी ऐसा होता है। यह फैंस के लिए भी अच्छा हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.